AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। AI की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को 80 के दशक के अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रुति हासन समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने। कियारा ने पति सिद्धार्थ के साथ AI से बनाई रेट्रो तस्वीर शेयर की। सिद्धार्थ डबल डेनिम लुक और एविएटर सनग्लासेस में नजर आए जबकि कियारा पिंक आउटफिट पफ स्लीव्स और बड़े हूप ईयररिंग्स में दिखाई दीं। कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला कन्नड़ एक्टर किरण राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी है। किरण ने बताया कि वीडियो में शेर ने उन पर हमला नहीं किया था और वह घायल भी नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए चल रहे नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का है जिसमें सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। किरण ने कहा कि वीडियो के कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से लोगों में डर और गलत जानकारी फैली। ऋषि कपूर ने बाल कलाकार को डांटा था मराठी एक्टर पुष्कर जोग ने 1995 की फिल्म ‘हम दोनों’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी उम्र सिर्फ 7 साल थी और वह पहली बार हिंदी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान एक्टर ऋषि कपूर ने उन्हें डांट दिया जिसके बाद पुष्कर रोने लगे थे। पुष्कर के मुताबिक इसके बाद नाना पाटेकर ने उनका बचाव किया और ऋषि कपूर को फटकार लगाई थी। पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह पैपराजी पर नाराज होती नजर आ रही हैं। वीडियो में तारा मुंबई के एक स्टोर की ओर जाती दिख रही हैं। इसी दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर उनके काफी करीब पहुंच गया जिस पर तारा ने कैमरा एक तरफ कर दिया। इसके बाद वह बिना पोज दिए स्टोर के अंदर चली गईं। इस दौरान उनकी टीम छतरियों से उन्हें कवर करती नजर आई। ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के डार्क सीक्रेट को कानून से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। फिल्म को ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया गया है। अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों में लौट रही हैं जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है