Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Sep-2026

बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पटवारी ने पार की नदी:घर को नुकसान के सर्वे के लिए पहुंचे थे सीधी जिले की माटा ग्राम पंचायत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पटवारी नीलेश नामदेव बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर छोटी नदी पार करते दिख रहे हैं।बताया जा रहा है कि जिस नदी को पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार किया उसमें सालभर थोड़ा पानी रहता है। इसी नदी को पार करने के बाद गांव के बुजुर्ग लालवा केवट के घर और जमीन तक पहुंचा जा सकता है। सर्वे के लिए पहुंचे थे पटवारी जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले सर्दियों में बुजुर्ग की फसल को भालू और दूसरे जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था। उनके घरों को भी तोड़े जाने की बात सामने आई थी। मामले का सर्वे करने के लिए पटवारी उनके घर पहुंचे थे। 17 सितंबर से उत्तर भारत में बीजेपी की 20 यात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक 10-10 यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं के लिए ऐसे रूट तैयार किए जा रहे हैं ताकि एक यात्रा का मार्ग दूसरी यात्रा से न टकराए।मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले अलग-अलग मार्गों के जरिए प्रदेश के सभी 55 जिलों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी स्तर पर इसे उत्तर भारत की सबसे बड़ी यात्राओं में से एक के रूप में तैयार किया जा रहा है। सड़क पर डॉक्टर...स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहाल स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर 2 दिन से सड़क पर हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहाल हो गई हैं। भोपाल इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंदोलन का बुधवार को तीसरा दिन है। भोपाल के हमीदिया में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक के लिए ओपीडी चालू की है जिसमें सीनियर डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं। जबकि 12 बजे के बाद ओपीडी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इस महीने 40 हजार बैंककर्मियों की दो बार हड़ताल मध्य प्रदेश की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में 11 सितंबर को कामकाज बंद रहेगा। प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लगातार 3 दिन प्रभावित रहेंगी। मानसून का ब्रेक 3 दिन भारी बारिश नहीं मध्य प्रदेश में मानसून ने एक फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम केंद्र (IMD ) भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी अति भारी या भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है। इसी दिन पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव होगा। जिसका अगले दिन यानी 12 सितंबर से असर दिखना शुरू होगा।