Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Sep-2026

रूड़की के पिरान कलियर क्षेत्र की रामपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर अब सभासदों का धैर्य जवाब देता नजर आ रहा है। नगर पंचायत की कथित कार्यशैली और विकास कार्यों में हो रही देरी के विरोध में सभासदों ने मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सभासदों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की जाएगी। धरने पर बैठे सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है और कई काम ठप पड़े हैं। सड़क नाली सफाई समेत जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर जनता लगातार सभासदों से सवाल कर रही है। रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की के रायपुर ढकिया क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया हैतेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था और वह पूर्व में कई पालतू पशुओं को अपना निवाला भी बना चुका था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और पिंजरा लगाया था। देर रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब समस ने उत्तराखंड राज्य में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में वक्फ बोर्ड व्यवस्था में बदलाव के बाद यह तय किया गया था कि सभी मदरसे शिक्षा के अधिकार के तहत उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद से अपना पंजीकरण कराएं। ​शादाब समस ने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया और मुस्लिम समाज को गुमराह कर अदालतों का सहारा लिया। लेकिन अब इसका परिणाम सामने आ रहा है और नियमों की अनदेखी करने वाले लगभग 20 अवैध मदरसों को सीज किया जा चुका है जबकि कई अन्य पर कार्रवाई लंबित है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर व कांग्रेस नेता सूरज सिंह नेगी की बेटी आकांक्षा नेगी की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही हैं। आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी या माफी मांगने को लेकर अब पंजाबी समाज धरने पर बैठ गया है। उनकी यही मांग है कि आकांक्षा नेगी अपने बयान के लिए माफी मांगे नहीं तो उनकी गिरफ्तारी हो। आपको बता दें कि आकांक्षा नेगी कुछ दिन पूर्व कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची थीं। जहां उन्होंने अपने पिता व भाई पर की जा रही कानूनी कार्रवाई का विरोध किया तो वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ को लेकर एक बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी शब्द का भी जिक्र किया। इसके बाद पंजाबी महासभा ने इसे विधायक व सिख समुदाय का अपमान बताते हुए उनसे माफी मांगने या फिर उनकी गिरफ्तारी की मांग की साथ ही धरना भी देना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी पहुंचे आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में एक महीने तक संकल्प सेवा कार्यक्रम के तहत लगभग 11 कार्यक्रम चैलेंज चुप 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चलेंगे जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श दीप से किया जाएगा जिसमें हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक जाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए जागरूक करेंगे और हर घर में उसे दिन दिवाली मनाई जाएगी एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हमने 11 संयोजक और 11 से संयोजक नियुक्त किए हैं क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की उपलक्ष में यह कार्यक्रम सेवा संकल्प तय किया गया है वहीं 9 सितंबर से कल होने वाले हमारे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन जी शिरकत कर रहे हैं और दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश डालने के लिए और 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक है हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में आयुर्वेद में वेदना प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने भी प्रतिभाग किया। आरोग्य भारती उत्तराखंड के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद के विद्वान शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यशाला में आयुर्वेद पद्धति में वेदना प्रबंधन यानी पेन रिलीफ के तरीकों को लेकर चर्चा हुई और इन उपचारों को लोकप्रिय बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाए जाने की कार्य योजना तैयार हुई। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में आयुष को लेकर और बेहतर कार्य हो उसके लिए सरकार प्रयासरत है। साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तावित 3 राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान में से एक उत्तराखंड में खुले इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं।