Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Sep-2026

लामटा में मुक्माटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग चक्काजाम कर जताया विरोध विहिप ने मनाया स्थापना दिवस धर्म संस्कृति की रक्षा करने का दिया संदेश कार को बचाने के चक्कर में पलटा डीजे वाहन 10 लोग घायल लामटा में मुक्माटी एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर क्षेत्रीय रेल विकास समिति और स्थानीय लोगों ने सोमवार को लामटा बंद के साथ चक्काजाम आंदोलन किया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेशनल हाईवे-543 स्थित बस स्टैंड चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और सड़क जाम कर रेल प्रशासन व सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों को लामटा से बाहर ही रोकने के कारण यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद हजारों लोग रेल रोको आंदोलन के लिए लामटा रेलवे स्टेशन की ओर बढ़े। पुलिस और आरपीएफ ने प्रदर्शनकारियों को रेल परिसर में प्रवेश करने से रोका। स्टेशन के समीप धरना देकर अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने चेतावनी दी कि स्टॉपेज नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन और चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिन्दु परिषद द्वारा संगठन का स्थापना दिवस ६ सितम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर मुख्यालय के पीजी कॉलेज समीप स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप में डॉ. विक्की खोब्रागढ़े प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश बाघरेचा आरएसएस जिला संघ चालक वैभव कश्यप व विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा विहिप नगर अध्यक्ष सुशील ठाकुर व वक्ता के रूप में रवि श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थितजनों को अतिथियों द्वारा हिन्दुत्व व धर्म संस्कृति की रक्षा करने सदैव तत्पर रहने का संदेश देते उनसे एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया। **लालबर्रा जंगल में 55 क्विंटल महुआ लहान नष्ट** लालबर्रा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत ग्राम खैरगोंदी के जंगल में बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजमल दायमा के निर्देशन में करीब 10 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 110 ड्रमों में भरा लगभग 55 क्विंटल महुआ लहान और अवैध शराब की भट्टियां बरामद की गईं। पुलिस ने मौके पर ही लहान भट्टियां और उपकरण नष्ट कर दिए। ### बीमारी प्रभावित कुंडेकसा में 127 बैगा परिवारों को राहत बालाघाट। बिरसा विकासखंड के बीमारी प्रभावित ग्राम कुंडेकसा में नगरपालिका मलाजखंड की ओर से 127 बैगा परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक परिवार को दो मच्छरदानियां पौष्टिक दलिया-खिचड़ी के पैकेट बच्चों के लिए दो लोवर दो टी-शर्ट और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती दी गई। राहत सामग्री से प्रभावित परिवारों को बीमारी से बचाव के साथ दैनिक जरूरतों में भी सहायता मिलेगी। मच्छरदानियों को संक्रमण से बचाव की दिशा में उपयोगी पहल माना जा रहा है। ### बालाघाट। शहर मुख्यालय से बैहर मार्ग पर गांगुलपारा घाटी के समीप रविवार दोपहर डीजे साउंड वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार करीब 13 लोगों में से 10 युवक घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उनका उपचार किया। घायल अमर रात्रे ने बताया कि वे मुंगेली छत्तीसगढ़ से तिरोड़ी में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में डीजे साउंड सिस्टम और धुमाल बजाने जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे गांगुलपारा घाटी के मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें सवार युवकों को चोटें आईं। ### मोटर साइकिल अनियंत्रित होने से ससुर की मौत दामाद घायल बालाघाट। हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदास पिता श्यामलाल पांचे उम्र 65 वर्ष निवासी रट्टापायली थाना किरनापुर अपने दामाद दिलीप बाहे उम्र 40 वर्ष निवासी कटंगी किरनापुर के साथ किसी काम से हट्टा आए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों मोटर साइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बूढ़ी के समीप पुल पर मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक सहित पुल के नीचे पानी भरे नाले में जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। घायल दिलीप का उपचार जारी है।