Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Sep-2026

भाजपा विधायक बोले-मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।”इसके तुरंत बाद शर्मा ने सफाई दी कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं बल्कि इस्लामाबाद वाले काजी कैंप से था।बयान को लेकर कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट करने और विधायक के बयान पर कार्रवाई को लेकर जवाब देने की मांग की है। दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के पहले दिन की शुरुआत विभिन्न उच्चस्तरीय गतिविधियों और महत्वपूर्ण संवादों के साथ की। इस दौरे का उद्देश्य मध्यप्रदेश को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों तथा दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग के लिए एक अग्रणी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। प्रतिनिधिमंडल 7 से 9 सितम्बर 2026 तक आयोजित एआईएम कांग्रेस 2026 में भाग लेकर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं निवेश अवसरों और विकास दृष्टि को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा। 50 दिन में फिर ट्रांसफर IAS नेहा बोलीं- हतोत्साहित हूं 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह ने लगातार हो रहे तबादलों पर खुलकर नाराजगी जताई है। 5 सितंबर को जारी ट्रांसफर सूची में नाम आने के बाद उन्होंने IAS अधिकारियों के ग्रुप में अपना दर्द साझा किया। उन्होंने लिखा कि पिछले एक साल में यह उनका चौथा तबादला है और सिर्फ 50 दिन में फिर ट्रांसफर होने से वह खुद को बहुत हतोत्साहित महसूस कर रही हैं। नेहा ने अपने संदेश में आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उनके खिलाफ विद्रोह जैसा माहौल बनाया और मेज थपथपाकर ट्रांसफर कराने की धमकी दी। उन्होंने अनुशासनहीनता फाइलें रोकने और दुर्व्यवहार की शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई की जगह उनका ही तबादला कर दिया गया। भादौ की दूसरी सवारी में 6 घंटे दर्शन देंगे महाकाल भादौ के दूसरे सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकाली जाएगी। इसका मार्ग करीब साढ़े पांच किलोमीटर का होगा। सवारी में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आएंगे। इससे पहले सावन की चार और भादौ की एक सवारी निकल चुकी है। ये छठी और आखिरी सवारी है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादत्य सिंधिया पालकी का पूजन करेंगे। MPPSC की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 सात सितंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक छह दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही सत्र में ऑफलाइन होगी। इंदौर संभागीय मुख्यालय में परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं जहां 2428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए आयोग ने नवीन त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है।