Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Sep-2026

लद्दाख में फिर आंदोलन की चेतावनी वांगचुक बोले- मांगें नहीं मानीं तो पदयात्रा करेंगे लद्दाख में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने 9 सितंबर को गृह मंत्रालय के साथ होने वाली बातचीत से पहले आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। LAB ने कहा कि अगर बैठक में ठोस और सकारात्मक प्रगति नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बताया कि 10 सितंबर से प्रस्तावित करगिल-लेह पदयात्रा को 9 सितंबर की बातचीत को देखते हुए फिलहाल टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत का नतीजा संतोषजनक नहीं रहा तो पदयात्रा फिर शुरू की जा सकती है। LAB चाहता है कि बैठक में प्रस्तावित लद्दाख विधानसभा की शक्तियों और अधिकारों का विस्तृत मसौदा रखा जाए। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इसमें राम्या के साथ कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने विधायक का हाथ पीछे की ओर मरोड़ दिया। वीडियो में विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद व्यक्ति से पूछती हैं कि वह कौन है। घटना के बाद विधायक को चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया। मोदी ने पूछा- पब्लिक से कैसे बात करें टिप्स दें पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट का वीडियो जारी किया गया। पीएम ने एक महिला टीचर से पूछा कि आप बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग सिखाती हैं। अगर मैं आपके यहां का स्टूडेंट हूं और मुझे एक अच्छा स्पीकर बनना है तो मुझे टिप्स दीजिए कि मुझे क्या-क्या करना चाहिए। इस पर टीचर ने जवाब दिया कि आपको सबसे पहले कॉन्फिडेंस दिखना चाहिए। इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि तो आखिर ये कॉन्फिडेंस कैसे आएगा। टीचर्स ने कहा कि इसकी प्रैक्टिस करनी होती है। महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने का फैसला किया है। विहिप ने आयोजकों के लिए नियम तय किए हैं।इनमें आने वालों के आधार कार्ड की जांच और हिंदू पहचान की पुष्टि के लिए माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है।राज्य में नवरात्रि में एक लाख से ज्यादा जगहों पर गरबा होता है। विहिप ने कहा- लव जिहाद रोकने के लिए नियम बनाए गए हैं। दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के सैन्य अड्डे में जोरदार धमाका दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के पश्चिमी शहर वियाचा में शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 58 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है। बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने बताया कि घायलों में ज्यादातर 52 आम नागरिक हैं जबकि बाकी सैन्यकर्मी हैं। रक्षा मंत्री के मुताबिक विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे उस जगह हुआ जहां रक्षा मंत्रालय का पटाखों का स्टॉक रखा था। नदियां उफान पर स्कूल बंद राजस्थान मध्यप्रदेश और यूपी में लगातार बारिश हो रही है। MP के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी-मुरैना समेत 7 जिलों में स्कूल बंद हैं। राजस्थान के धौलपुर करौली सवाई माधोपुर में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर में रातभर हुई बारिश के कारण तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। झालावाड़ में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।