आतिफ असलम ने पाकिस्तान कोक स्टूडियो को बताया बेहतर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत और पाकिस्तान के लोकप्रिय म्यूजिक प्लेटफॉर्म ‘कोक स्टूडियो’ की तुलना करते हुए पाकिस्तान के कोक स्टूडियो को बेहतर बताया है। एक इंटरव्यू में आतिफ ने कहा कि पाकिस्तान कोक स्टूडियो की सफलता के पीछे उसका ‘रॉ और ओरिजिनल’ म्यूजिक है। उनके मुताबिक कोक स्टूडियो इंडिया में कमर्शियलाइजेशन ज्यादा नजर आता है। आतिफ ने कहा कि पाकिस्तान के गानों में एक अलग तरह का जादू और मौलिकता देखने को मिलती है। दर्शन जरीवाला ने पत्नी के आरोपों पर दी सफाई सीनियर एक्टर दर्शन जरीवाला ने अलग रह रहीं पत्नी और अभिनेत्री अपरा मेहता के आरोपों पर सफाई दी है। अपरा ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि दर्शन ने उन्हें घर छोड़ने के बाद अब तक की सबसे बदसूरत महिला कहा था और उनका प्यार खत्म होने की बात कही थी। अब दर्शन ने इन दावों को गलत बताते हुए कहा कि जिस तरह से घटनाओं को बताया गया है वैसा कुछ हुआ ही नहीं था। उन्होंने इसे गलत याददाश्त का मामला बताया और कहा कि अगर कोई ‘विक्टिम कार्ड’ खेलना चाहता है तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। करीना कपूर को पढ़ाई पूरी न करने का अफसोस एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने 11वीं कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया था। एक यूट्यूब इंटरव्यू में करीना ने कहा कि उन्हें पढ़ाई पूरी न करने का आज भी अफसोस है। उन्होंने बताया कि उनके पास शिक्षा पूरी करने का मौका था लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने को प्राथमिकता दी। करीना ने कहा कि शिक्षा ऐसी चीज है जिसे पूरा न कर पाने का पछतावा उनके मन में आज भी बना हुआ है। विवेक ओबेरॉय ने रिहर्सल रूम साफ करने से शुरू किया सफर एक्टर विवेक ओबेरॉय आज 50 साल के हो गए हैं। फिल्मों में आने से पहले उनका सफर संघर्षों से भरा रहा। विवेक ने बताया था कि उन्होंने कोरियोग्राफर फराह खान को असिस्ट करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वह रिहर्सल रूम साफ करने से लेकर डांसर्स के लिए चाय लाने तक का काम करते थे। बाद में उन्होंने 2002 में फिल्म ‘कंपनी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। विवेक दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं लेकिन उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने अपने पिता की पहचान का सहारा लेकर काम हासिल करने की कोशिश नहीं की।