Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Aug-2026

आसिम रियाज ने धर्म परिवर्तन के आरोपों पर दी सफाई बिग बॉस 13 के रनर-अप आसिम रियाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आसिम ने इन दावों को गलत बताया। हिमांशी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि आसिम ने उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया था। आसिम ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा और उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल किया जा रहा है। रितेश देशमुख ने पैपराजी से लिया उधार अब तलाश जारी अभिनेता रितेश देशमुख एक पैपराजी फोटोग्राफर को सोशल मीडिया के जरिए ढूंढ रहे हैं। दरअसल मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर कुछ बच्चों ने रितेश से मदद मांगी लेकिन उस समय उनके पास कैश नहीं था। वहां मौजूद एक पैपराजी ने अपनी तरफ से बच्चों को पैसे दे दिए। अब रितेश उस रकम को वापस करना चाहते हैं। उन्होंने फोटोग्राफर की तस्वीर शेयर कर लोगों से उसका कॉन्टैक्ट नंबर ढूंढने में मदद की अपील की है। कंगना के बयान पर रामदेव का पलटवार कंगना रनोट और बाबा रामदेव के बीच बयानबाजी का मामला फिर चर्चा में है। कंगना ने रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि वे उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने न देखें। अब रामदेव ने जवाब देते हुए कहा कि वह विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते। हरिद्वार में उन्होंने कहा कि देश रामदेव और उनके योगदान को जानता है इसलिए वह ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। यह विवाद कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान के बाद शुरू हुआ था। कार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए अजित कुमार साउथ फिल्म अभिनेता और कार रेसर अजित कुमार यूरोप में हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए। रेस के दौरान उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी कार से टकरा गई। हालांकि हादसे में अजित कुमार को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा एशियन ले मैंस सीरीज और मिशेलिन ले मैंस कप के रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ। अजित कुमार फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से इंटरनेशनल कार रेसिंग में हिस्सा लेते रहे हैं।