Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Aug-2026

ब्रांड के नाम पर नकली कपड़े बेचे: दुकानों से 195 कपड़े और 858 लोगो जब्त छिंदवाड़ा के पाठाढाना क्षेत्र में प्यूमा कंपनी के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर नकली कपड़े बेचने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कंपनी की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी की शिकायत पर नंदनविहार कॉलोनी की दो दुकानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों जगह से कुल 195 कपड़े 858 प्यूमा लोगो और लोगो चिपकाने वाली लोहे की प्रेस जब्त की है। पुलिस के अनुसार एल्यूडिकेशन लीगल एलएलपी के जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्यूमा के लोगो का इस्तेमाल कर नकली कपड़े तैयार कर बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने उन्हें ऐसे मामलों की जांच और पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। वर्ग-1 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी 24 अगस्त से देंगे धरना भोपाल में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 के अभ्यर्थी द्वितीय काउंसलिंग और पदवृद्धि की मांग को लेकर 24 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय धरना देंगे। वेटिंग शिक्षक संघ वर्ग-1 भर्ती 2023 की ओर से अंबेडकर पार्क टीटी नगर में यह प्रदर्शन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए करीब तीन साल हो चुके हैं लेकिन अब तक द्वितीय काउंसलिंग नहीं हो सकी है। मुंडमाल-रुद्राक्ष की माला से महाकाल का श्रृंगार भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के चौथे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान ध्यान और पूजन किया गया। बैंगन का भरता-रोटी खाने से 3 सगी बहनों की मौत! छतरपुर जिले से एक बेहद स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बालमुकुंद कुशवाह की 3 मासूम सगी बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि बैंगन का भरता और रोटी खाने के बाद तीनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ी और उनकी जान चली गई. मातगुवा थाना इलाके के पिपोरा खुर्द गांव का यह मामला है. घटना की जानकारी मिलते ही मातगुवा थाना पुलिस हरकत में आई. 9 माह की मासूम बच्ची की केवल खाना (भरता-रोटी) खाने से मौत की बात सामने आने पर पुलिस के कान खड़े हो गए. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और बिना पोस्टमार्टम कराए ही तीनों बच्चियों के शवों को दफना दिया था. मृतक बच्चियों में 7 वर्षीय पूनम 3 वर्षीय मनीषा और महज 9 माह की मासूम बच्ची चाहत शामिल है. 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट मानसून ट्रफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा तरबतर हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक डिंडौरी और बालाघाट में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।