Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Aug-2026

शेयर बाजार में गिरावट भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 24 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 77350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 50 अंक नीचे 24200 के आसपास है। बाजार में बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में चरणबद्ध तरीके से हड़ताल पर जा सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर से आंदोलन का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग लागू करने और नई PLI स्कीम वापस लेने की है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। AI से नौकरियों पर रिपोर्ट भारत में AI के कारण नौकरियां खत्म होने की आशंका के बीच नोमुरा की रिपोर्ट ने नई तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में AI नौकरियां खत्म करने की तुलना में नए रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा कर रहा है। हालांकि IT सेक्टर में जूनियर कर्मचारियों और फ्रेशर्स के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं जबकि अनुभवी और सीनियर कर्मचारियों की मांग बढ़ रही है। भारत चीन और फिलीपींस में AI से रोजगार बढ़ने की बात रिपोर्ट में कही गई है। टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों में से चार का मार्केट कैप कुल 87960 करोड़ रुपये घट गया। भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और उसकी मार्केट वैल्यू 28052 करोड़ रुपये घटकर 12.15 लाख करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा TCS SBI और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में भी गिरावट आई। वहीं LIC रिलायंस इंडस्ट्रीज L&T बजाज फाइनेंस ICICI बैंक और HDFC बैंक की वैल्यू बढ़ी।