Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Aug-2026

महाकाल को बांधी रक्षाबंधन की पहली राखी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन की पहली राखी बाबा महाकाल को अर्पित की गई। रात करीब 3 बजे भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार विशेष राखी बांधी। राखी तैयार करने वाली महिलाओं ने पूरे श्रावण मास उपवास रखा और करीब एक सप्ताह में इसे हाथ से तैयार किया। राखी में भगवान महाकाल से जुड़े प्रतीकों को शामिल किया गया। हिंदू मान्यता है कि प्रमुख त्योहारों की शुरुआत महाकाल के आंगन से होती है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली और कनाडा के टोरंटो में रह रहीं स्वाति बागरेचा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान चीन-तिब्बत सीमा के पास लापता हो गईं। 26 अगस्त सुबह 9 बजे से परिवार का उनसे संपर्क नहीं हुआ। मोबाइल फोन की लोकेशन चीन सीमा के पास दिख रही है। परिवार ने एजेंसियों से तकनीकी मदद लेकर उनकी लोकेशन ट्रैक करने की मांग की है। विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। राजगढ़ में बस हादसा 4 की मौत; 12 यात्री घायल राजगढ़ के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस भोपाल बायपास पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हुए। मृतकों में कर्नाटक के एक साइबर इंस्पेक्टर समेत बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्री शामिल हैं। बस कानपुर से इंदौर जा रही थी। मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों पुलिस और प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य किया। MP में 80 हजार छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे ₹25 हजार मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 80180 छात्रों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25 हजार की सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पात्र छात्रों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत यह लाभ पहली बार में न्यूनतम 75% अंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को दिया जाता है। MP के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के जबलपुर-सागर संभाग के सात जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है। टीकमगढ़ छतरपुर कटनी सीधी अनूपपुर सिवनी और बालाघाट में अगले 24 घंटे में 2.5 से 4 इंच बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बारिश जारी रहेगी। IMD के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 26.5 इंच बारिश हुई है जो सामान्य मानसूनी कोटे का 71% है। वहीं 37 जिले सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में हैं।