Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Aug-2026

रुड़की के मंगलौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की तहरीर का संज्ञान लेते हुए मंगलौर पुलिस ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म और गंभीर मारपीट के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिकायत में दो व्यक्तियों पर महिला को जबरन दोपहिया वाहन से ले जाने और उसके साथ गंभीर अपराध व मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी एक स्कूटी को भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मंगलौर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला के कोटद्वार स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पिता सुरेंद्र प्रसाद कैंथोला का कुशलक्षेम जाना। सुरेंद्र प्रसाद कैंथोला की कुछ दिन पूर्व सफल हार्ट सर्जरी हुई है। कोश्यारी के कैंथोला के आवास पहुंचने के बाद से ही यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि भगत सिंह कोश्यारी और विपिन कैंथोला के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। हालांकि मुलाकात को मुख्य रूप से सुरेंद्र प्रसाद कैंथोला के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन चुनावी वर्ष में इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रुद्रपुर के त्रिशूल चौक का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं आज खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन अपना काम करेगा लेकिन किसी को भी इस तरह के भड़काऊ भाषण देने की अनुमति सरकार की ओर से नहीं दी जाएगी। मानसून के चलते अक्सर पहाड़ो में भू-सख्लन तो मैदानो में जलभराव के कारण सड़को पर अधिक प्रभाव पड़ जाता है। वर्तमान में भी मानसून सक्रिय है इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़को के पुनर्निर्माण व गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में 15 सितंबर तक बरसात का मौसम रहता है जिसके बाद बारिश कम होने लगती है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी पीएमजीएसवाई समेत सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े सभी विभागों व केंद्रीय एजेंसियों को 15 सितंबर तक सड़क मरम्मत से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि इसके बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जाएगा। जिले के रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पोखड़ा पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पोखड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वरी जोशी व अन्य महिलाओ ने रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह विश्वास और आत्मीयता का संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने महिलाओं का आभार जताते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।