Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
28-Aug-2026

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी शेयर बाजार में आज यानी 28 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 77050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24100 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। IT और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर अपने IPO प्राइस से 110% ऊपर लिस्ट हुए। NSE पर कंपनी का शेयर ₹300 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 111.33% बढ़त के साथ 634 रुपए पर लिस्ट हुआ। सोना एक दिन में ₹2951 सस्ता ₹1.58 लाख पर आया कल की बड़ी खबर सोने-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2951 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 3459 रुपए कम होकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई है। ₹22000 करोड़ के कर्ज का सिर्फ ₹6.5 करोड़ में निपटारा NCLT ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा को ₹22 हजार करोड़ के कर्ज को महज ₹6.5 करोड़ में निपटाने के प्लान को मंजूरी दी है। इससे कर्ज देने वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अपने 99.97% बकाए पैसे का नुकसान सहना पड़ेगा।