Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Aug-2026

मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा आरोपी गिरफ्तार मशरूका बरामद रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक राखी और मिठाइयों की जमकर हुई खरीदारी डिस्ट्रिक्ट स्‍पोट्स एकेडमी करेंगा खिलाड़ि‍यों व संस्थाओं का सम्मान भरवेली थाना पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की दो वारदातों का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6 हजार रुपये नकद चांदी की चैन सिक्का और मुकुट समेत करीब 40 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल करीब 15 हजार रुपये कीमत की रेंजर साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक कुल जब्त मशरूके की कीमत करीब 55 हजार रुपये है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र पन्द्रो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। भाई-बहनों के स्नेह प्रेम और अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुवार को बाजारों में दिनभर रौनक रही और देर शाम तक खरीदारी का दौर चलता रहा। शहर के गुजरी बाजार मेन रोड सहित गली-मोहल्लों की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सजी नजर आईं। बहनों ने भाइयों के लिए राखी मिठाइयां और अपने लिए साज-श्रृंगार का सामान खरीदा जबकि भाइयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदे। इससे बाजारों में जमकर ग्राहकी रही। रक्षाबंधन के अगले दिन घरों में सुख-समृद्धि और हरियाली की कामना से बोई गई भुजलियों की पूजा-अर्चना कर नदी और सरोवरों में विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की समस्याओं को लेकर 27 अगस्त को विद्यार्थी हुंकार अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने आम्बेडकर चौक से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ABVP जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में अब भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कई संस्थानों में स्वच्छ पेयजल सुलभ शौचालय और पर्याप्त बैठक व्यवस्था नहीं है। संगठन ने वनांचल क्षेत्रों में बैगा बच्चों की मौतों पर रोक लगाने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है। 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। बालाघाट में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा शहर मुख्यालय स्थित निजी लॉन में खेल दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार बालाघाट एकलव्य और बालाघाट द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ी दीक्षा कटरे को बालाघाट एकलव्य पुरस्कार और कोच मनोज उपवंशी को बालाघाट द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एकेडमी अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों उनके प्रशिक्षकों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह में स्कूल-कॉलेजों और विभिन्न संस्थाओं के बच्चे भी शामिल होंगे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को खेल रत्न से सम्मानित करने की मांग भी की। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना सरकार की नीतियों पर साधा निशाना जिले के लालबर्रा में बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा एवं खमरिया के तत्वावधान में 27 अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बस स्टैंड स्थित गांधी मंच पर आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थों सहित रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। लालबर्रा में शासकीय स्कूलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा (टीईटी) थोपे जाने के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अक्टूबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा के फैसले के खिलाफ मंगलवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा लालबर्रा के बैनर तले माँ सरस्वती मंच पर बैठक आयोजित की गई। शाम 5 बजे हुई इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। शिक्षकों ने शासन के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए इसे वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय बताया। बैठक में सभी ने एक स्वर में टीईटी परीक्षा का विरोध किया और सरकार से इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैहर ब्लॉक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में स्थानीय बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बिसेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैहर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की। दक्षिण बैहर क्षेत्र के महामारी प्रभावित गांवों का गुरुवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की टीम ने दौरा किया। आयोग के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बीमारी और बच्चों की मौतों से जुड़ी वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। टीम ने सोनगुड्डा पीएचसी और सीएचसी बिरसा का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों और छात्रावासों का भी निरीक्षण किया गया। आयोग ने प्रशासन से पिछले छह महीनों में किए गए टीकाकरण पूरक पोषण आहार वितरण फॉलोअप कैंप पेयजल आपूर्ति और स्वास्थ्य टीमों के जमीनी कार्यों से संबंधित डेटा मांगा है। आयोग के निदेशक पुणेन्द्र कांत ने बताया कि बैगा बच्चों के मामले में शिकायत मिलने के बाद टीम जांच के लिए बालाघाट पहुंची थी।