Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Aug-2026

CM विजय का बड़ा ऐलान एक साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना का ऐलान किया है. अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स नाम की यह योजना पोंगल 2027 से शुरू होगी. इसके तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. आखिरी सावन सोमवार देवघर में 4km लंबी कतार सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। काशी विश्वनाथ बाबा बैद्यनाथ महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। नागपुर में क्लोरीन गैस लीक 40 से ज्यादा लोग बीमार महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में देर रात करीब 1 बजे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक हो गई। 900 किलो क्षमता वाले सिलेंडर से गैस निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों में फैल गई। इससे 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कई लोगों को खांसी और सांस लेने में परेशानी हुई। महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में आग महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई। घटना अस्पताल की तीसरी मंजिल पर हुई जहां आग के बाद धुआं फैल गया। उस समय NICU में 39 नवजात भर्ती थे। आग लगते ही डॉक्टरों नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। यूपी के 19 जिलों में बाढ़काशी में पुलिस चौकी डूबी यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ आ गई। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं। काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ललितपुर में एक युवक की बाइक पुल पर पानी के तेज बहाव में बह गई। ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा संसद की मंजूरी ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन काशकवी के मुताबिक फीस के बदले समुद्री सेवाएं सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।