Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Aug-2026

जिस बेड पर होता है बच्चों का इलाज वहां आराम फरमा रहा था कुत्ता मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक सरकारी अस्पताल के वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। जिले के लवकुशनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई की पोल खोलती एक गंभीर वीडियो सामने आई है। अस्पताल के वार्ड में मरीजो और बच्चों के इलाज के लिए लगाए गए बेड पर एक कुत्ते के आराम करने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वीडियो सामने आने के बाद मरीजों में इन्फेक्शन के खतरे को लेकर भी चिंता बढ़ गई है गांजा-पीने की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र से गांजा उगाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की बिल्डिंग की चौकीदारी करने वाले शख्स ने उसी इमारत में गांजे के पौधे उगा लिए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधे बरामद कर नष्ट कर दिए और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। थाना प्रभारी सुनील दुबे के मुताबिक आरोपी की पहचान कल्लू चौरसिया के रूप में हुई है। केन-बेतवा प्रभावितों से मिले राहुल मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पन्ना और छतरपुर के किसानों-आदिवासियों का आंदोलन अब दिल्ली पहुंच गया है। गुरुवार को 20 प्रभावित किसानों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से करीब 50 मिनट तक मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण मुआवजे तथा सम्मानजनक पुनर्वास की मांग करेंगे।मुलाकात में छतरपुर के 11 और पन्ना के 9 किसान प्रतिनिधिमंडल के रूप में शामिल हुए। किसानों ने केन-बेतवा परियोजना के साथ पन्ना की मझगवां बांध और रुंझ परियोजना में विस्थापन और भ्रष्टाचार के आरोप भी राहुल गांधी के सामने रखे। परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के बड़ी खबर सामने आई है. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी नए शेड्यूल के मुताबिक 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी और 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी भोपाल के बोट क्लब में पहली बार बना फ्लोटिंग तिरंगा स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का प्रसिद्ध बोट क्लब पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल मार्ग के जरिए प्रदेशवासियों को देश सेवा और राष्ट्र समर्पण का अनूठा संदेश दिया. इस ऐतिहासिक मौके पर राजधानी के बड़े तालाब में देश का पहला फ्लोटिंग तिरंगा बनाया गया जिसे देखकर वहां मौजूद हर नागरिक का दिल गर्व से भर उठा। 3 लाख ठगने वाला यूपी से धराया मेट्रोमोनियल साइट के जरिए खुद को डाक्टर और आईएएस अधिकारी बताकर एक महिला चिकित्सक से करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एआई तकनीक से तस्वीरें एडिट कर और प्रशासनिक अफसरों के साथ फोटो अपलोड कर लोगों को अपने जाल में फांसता था।