Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Aug-2026

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की चुनावी जनसभा के बाद हिंदू संगठनों के द्वारा जनसभा स्थल को शुद्धिकरण करने के लिए हवन कराने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे समाज को बांटने वाली विचारधारा बताया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा समाज में भेदभाव छुआछूत को बढ़ावा दे रही है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मूल्यों का भी अपमान कर रही है। जहां आज समाज समानता की ओर बढ़ रहा है वहीं भाजपा भेदभाव की राजनीति कर रही है और यह उत्तराखंड की जनता भी देख रही है जो 2027 विधानसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।+ स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार में भी देशभक्ति का गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में भाजपा विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आर्य नगर चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक पर सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है जिसके बल पर इस तिरंगे ध्वज के नीचे देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की थी। आज देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिस प्रकार लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं यह हमें देश की एकता और अखंडता का अहसास कराती है। हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे हरिद्वार शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति स्पष्ट की है। सीएमओ के अनुसार वर्तमान तक जिले में कुल 62 डेंगू पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें से 32 मामले अकेले देहरादून के हैं जबकि 30 मामले अन्य जिलों या राज्यों से संबंधित हैं। ​राहत की बात यह है कि जिले में डेंगू की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। पिछले दिनों जहां 10 एक्टिव केस थे वहीं अब घटकर केवल 5 एक्टिव केस ही बचे हैं और बाकी 5 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। वर्तमान में जो 5 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं उनकी सेहत भी सामान्य बनी हुई है। विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा के संपन्न होने के बाद हरिद्वार नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती 4 करोड़ 80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कचरे का निस्तारण करना है। मेला समाप्त होते ही नगर निगम ने पूरे शहर और प्रमुख घाटों पर वृहद सफाई अभियान शुरू कर दिया है। ​नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के बाद कांवड़ यात्रा का समापन होते ही कल शाम से ही नगर निगम की टीमें मुस्तैदी से सफाई कार्य में जुट गई हैं। उन्होंने बताया कि डाक कांवड़ के दौरान सड़कों और पतली गलियों में गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के कारण घाटों व आसपास के इलाकों में कचरा एकत्रित हो गया था। इसे प्राथमिकता देते हुए हर की पौड़ी सुभाष घाट नई घाट अलकनंदा बिरला और विष्णु घाट समेत लगभग 95% घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है किच्छा के पास निर्माणाधीन 280 बेड के AIIMS सैटेलाइट अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने CPWD के अभियंताओं को श्रमिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आगामी 10 सितंबर तक अस्पताल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि सितंबर माह से OPD सेवाएं शुरू की जा सकें। निरीक्षण के दौरान अभियंता ने बताया कि अस्पताल का कार्य 10 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त व प्रबल बनाने के लिए भाजपा द्वारा विभिन्न जनपदों के मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर हर भारतवासी को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को साकार रूप देने का कार्य किया जा रहा है।