Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Aug-2026

CW vo + headline क्षमता से ज्यादा गायें भरकर ले जा रहा था निगम का वाहन बजरंग दल ने रुकवाया “छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार” : अपेक्षा सूर्यवंशी 10 लाख की डीआई पाइप चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार नागद्वारी दर्शन के लिए जा रहे नागपुर के श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत व्यापारियों की परेशानी सुनते ही सांसद ने रेलवे अधिकारी को लगाया फोन शहर की सड़कों पर घूमने वाली आवारा गायों को पकड़कर नगर निगम की गौशाला ले जाने के दौरान शनिवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के पशु वाहन को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक गायों को एक साथ भरकर ले जाने का आरोप लगाते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर घूम रही गायों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान निगम का पशु वाहन कई गायों को लेकर गौशाला की ओर जा रहा था। रास्ते में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नजर वाहन पर पड़ी। कार्यकर्ताओं ने वाहन को रुकवाकर उसमें मौजूद गायों की स्थिति देखी और निगम कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी।बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर निगम के जिस पशु वाहन से गायों को ले जाया जा रहा था उसी वाहन पर पशुओं को रखने की क्षमता को लेकर निर्देश अंकित हैं। कार्यकर्ताओं के मुताबिक वाहन पर बड़े पशुओं की संख्या सीमित रखने की बात लिखी हुई है लेकिन इसके बावजूद वाहन में पांच से छह गायों को एक साथ भरकर ले जाया जा रहा था। जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में सितंबर के प्रथम सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश का NSUI ने स्वागत किया है। NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं ताकि छात्र सीधे अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कर सकें। उन्होंने कहा कि करीब 10 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र राजनीति और युवाओं के नेतृत्व के अवसर प्रभावित हुए हैं। अपेक्षा सूर्यवंशी ने भाजपा सरकार पर छात्रहितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि NSUI छात्रों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि NSUI छिंदवाड़ा ने सदस्यता अभियान भी शुरू किया है जिसके तहत कॉलेजों में छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। पूर्व सांसद नकुलनाथ 9 से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आएंगे। वे कांग्रेस के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 9 अगस्त को शाम 5 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद विश्व आदिवासी दिवस पर खजरी चौक पहुंचकर महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शाम 6 बजे कमलकुंज शिकारपुर पहुंचकर जिला कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10 अगस्त को सुबह 10 बजे नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल लॉन पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रीय गीत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे शिकारपुर और शाम 4 बजे पुनः प्रशिक्षण शिविर में पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जिला कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 148 डीआई पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल पिता जाकिर खान (22) निवासी मेवात मॉडल स्कूल के पास हथीन थाना क्षेत्र जिला पलवल (हरियाणा) है। 31 जुलाई को ग्राम पिपरा के पास निर्माणाधीन डीआई पाइप जलप्रदाय योजना स्थल से पाइप चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की पाइपें और घटना में प्रयुक्त RJ11GC1780 नंबर का ट्रक बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। हिंगना (नागपुर) से पचमढ़ी नागद्वारी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के दल के एक सदस्य कैलाश कचोरे की सड़क हादसे में मौत हो गई। कैलाश कचोरे पूर्व में पुलिस विभाग में सेवाएं दे चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद ऑटो चलाते थे।जानकारी देते हुए उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि श्रद्धालुओं का दल सिमरिया में हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए रुका था। इसी दौरान कैलाश कचोरे वॉशरूम जाने के लिए सड़क किनारे चले गए। कुछ देर बाद जब साथी वापस लौटे तो कैलाश नजर नहीं आए। फोन पर संपर्क नहीं होने पर उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पास में सड़क दुर्घटना होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर साथियों ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान कैलाश कचोरे के रूप में की।बताया गया कि हादसे में एक कंटेनर वाहन शामिल था। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। रेलवे व्यापारी मंडल ने जोनल रेलवे सदस्य व सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर किराया वृद्धि सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद साहू ने नागपुर मंडल रेलवे के सीनियर डीईएन अर्पित शरण से फोन पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे जोनल सदस्य एवं व्यापारियों ने सांसद के प्रयासों के लिए आभार जताया। 6 विकासखंडों के 340 खिलाड़ियों ने कराते प्रतियोगिता में दिखाया दमखम स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार खेल एवं कल्याण विभाग स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 6 विकासखंडों से करीब 340 कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा संयोजक एवं एडिफाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुमित साहू ने बताया कि प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्या भूमि में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आज से विद्यालय के स्विमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मोहखेड़ सौंसर एवं छिंदवाड़ा विकासखंड की टीमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं प्राचार्य राजेश बोध ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी संभागीय स्तर पर छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कैलेंडर के अनुसार आयोजित इस प्रतियोगिता की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विद्या भूमि पब्लिक स्कूल द्वारा की गईं। उत्कृष्ट विद्यालय में भाषा महोत्सव का हुआ आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में भाषा महोत्सव का आयोजन किया गया। वर्ष 2022 से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना तथा विभिन्न भाषाओं में करियर एवं शिक्षण की तैयारी के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में हिंदी अंग्रेजी संस्कृत पंजाबी एवं मराठी भाषाओं से संबंधित चार्ट पोस्टर मॉडल और पुस्तकों की भव्य प्रदर्शनी लगाई। जिला गोली समाज की बैठक संपन्न जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा जिला गोली समाज की बैठक ग्राम तिगाई परिसर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राधा-कृष्ण एवं ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज की एकता संगठन विस्तार शिक्षा स्वास्थ्य एवं समाज भवन निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्ववासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम सहित विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग की। परिषद के अनुसार 24 विद्यार्थियों में से करीब 20 विद्यार्थियों को मॉलिक्यूलर बायोलॉजी बायोटेक्नोलॉजी एवं जेनेटिक्स विषयों में एटीकेटी आई है। इसको लेकर विद्यार्थियों ने उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच कराने का आवेदन दिया है।