Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Aug-2026

प्रसाद बना बीमारी की वजह! 15 छात्राएं फूड पॉइजनिंग से अस्पताल में भर्ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी तहसील में काम ठप हितग्राही भटके दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न जिले के वनवासी क्षेत्र से आईं 15 स्कूली छात्राएं सोमवार को फूड पॉइजनिंग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बीमार पड़ गईं। सभी छात्राएं सेवाभारती आश्रम में रहकर पढ़ाई करती हैं। बताया गया कि गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम से लाए गए प्रसाद के रूप में पेड़े और अन्य खाद्य सामग्री खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को दस्त बुखार और सिरदर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में छात्रावास अधीक्षिका ने बिस्किट खाने से पेट खराब होने की बात कही लेकिन बाद में प्रसाद में मिले पेड़े देने की पुष्टि की। अस्पताल के डॉ. रेड्डी के अनुसार 15 छात्राओं का उपचार जारी है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।+ जिले में सोमवार से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से राजस्व व्यवस्था प्रभावित हो गई है। तहसील कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप रहा जिससे दूर-दराज से पहुंचे कई हितग्राहियों को बिना काम कराए लौटना पड़ा। पटवारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इससे पहले 15 जुलाई को भी पटवारी तीन दिवसीय अवकाश आंदोलन पर गए थे। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष अरुण बिरनवार ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों पर शासन से कई दौर की चर्चा हुई लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। नवंबर 2025 में महाधिवेशन की तिथि घोषित करने का आश्वासन भी अब तक पूरा नहीं हुआ। शहर में विकास कार्यों की अव्यवस्था का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अंबेडकर चौक से गोंदिया रोड तक चल रहे नाला निर्माण के कारण सोमवार शाम शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बिना प्रभावी ट्रैफिक प्लानिंग और बरसात के बीच शुरू किए गए निर्माण कार्य से कृष्णा डेयरी के पास शाम करीब 4:30 बजे लंबा जाम लग गया। सड़क का एक हिस्सा खोदकर बंद कर दिया गया जबकि पाइप मुरुम और अन्य निर्माण सामग्री सड़क पर फैली रही। संकरी सड़क के कारण दोनों ओर बाइक कार बस और ट्रक की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते रहे। यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा। ३० जुलाई को हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान की मतों की गणना ३ अगस्त सोमवार को की गई। इस चुनाव में दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की जीत पर जिला मुख्यालय में भी कांग्रेसियों द्वारा जश्न मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को बधाईयां दी इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास व कांग्रेस की नीतियों की जीत है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने दतिया की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुंवर घनश्याम सिंह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अघोषित बिजली कटौती व स्मार्ट मीटर के चलते मनमानी बिजली बिल आने के विरोध में सोमवार ३ अगस्त को कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस छात्र संगठन किसान कांग्रेस सेवादल सहित कांग्रेस के विभिन्न विंग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन यंत्री श्री कुम्हरे को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने व मांग पूर्ण किए जाने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव व सडक़ पर उतरकर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। देवा दि देव महादेव शिव की आराधना का पावन श्रावण के पहले सावन सोमवार को शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले के प्रमुख शिवलयों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी थी। शिव भक्तों ने कांवड़ व लोटा में जल लेकर आरती की थाल सजाकर मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ का जल व दूध से अभिषेक कर बेलपत्र व पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शहर मुख्यालय स्थित शंकरघाट शिवमंदिर जागपुर घाट शिव मंदिर नर्मदा नगर व बूढ़ी स्थित शिवालयों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने व जल चढ़ाने आवा-जाही लगी रही। शिवालयों में हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जय घोष की गूंज सुनाई दी। वहीं पहले सावन सोमवार पर मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सावन मास के चलते मंदिर समितियों द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।