मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की छिंदवाड़ा से शुरुआत जिला जेल में 480 कैदियों ने ली नशामुक्ति की शप काराबोह में कांग्रेस की बैठक भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना जन-विश्वास अभियान शुरू निगम टीम ने वार्डों में सुनीं जनसमस्याएं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। यहां प्रभारी मंत्री राकेश सिंह सांसद विवेक बंटी साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।हवाई पट्टी से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे एफडीडीआई (FDDI) कॉलेज के ऑडिटोरियम पहुंचा जहां उन्होंने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान और अभिनंदन किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला आईटीआई पहुंचा जहां पर उन्होंने आईटीआई की विद्यार्थियों से चर्चा करने के साथ परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व पार्षद स्व. लोकेश डेहरिया के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों राजस्व मामलों एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नरेश गुन्नाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले परासिया तहसीलदार सुनेयना ब्रम्हो और परासिया पटवारी सिद्धान्त साहू के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन के लंबित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकृत नहीं किए गए प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो अधिकारी और कर्मचारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं उनकी क्रमोन्नति एवं पदोन्नति भी रोकी जाए। साथ ही ऐसे अधिकारियों की नियमित समीक्षा कर आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह सांसद विवेक बंटी साहू भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव महापौर विक्रम अहके अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी संस्थान के 10 करोड़ नशामुक्ति अभियान के तहत जिला जेल परिसर में करीब 480 कैदियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। जेल अधीक्षक प्रतीक जैन ने कैदियों को नशे और उससे जुड़े अपराधों से बचने के लिए प्रेरित किया। उप जेल अधीक्षक ज्ञानेंद्र भारती ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम में बीके गणेशी दीदी और बीके शक्ति दीदी ने कैदियों को नशामुक्त रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जेल का समस्त स्टाफ एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस के पश्चिम उप ब्लॉक की बैठक काराबोह में आयोजित हुई जिसमें आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों को किसान युवा और आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी।वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। बैठक में पश्चिम उप ब्लॉक के पदाधिकारी प्रभारी समन्वयक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार से नगर निगम की प्रशासनिक टीम ने वार्ड क्रमांक 1 45 और 48 का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। वार्ड 45 में सड़क और नाली निर्माण संबंधी शिकायतों पर मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए जबकि वार्ड 1 व 48 में सीएम हेल्पलाइन एवं शासन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।