Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Aug-2026

1. आकांक्षा चमोला ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने पति और अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक को लेकर चल रही अटकलों पर खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में अलग होने का ऐलान टीआरपी या पब्लिसिटी के लिए नहीं किया गया था। आकांक्षा ने बताया कि शो में जाने से पहले ही तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल अंतिम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होना बाकी है। 2. आर्यभट्ट का जीरो फिल्म का रिव्यू हिमांश कोहली स्टारर फिल्म आर्यभट्ट का जीरो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म एक ऐसे साधारण युवक की कहानी है जो लगातार असफलताओं के बावजूद अपने सपनों को नहीं छोड़ता। निर्देशक कमल चंद्र ने आत्मविश्वास और उम्मीद जैसे विषय को सरल अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। हालांकि कमजोर स्क्रीनप्ले फिल्म को पूरी तरह प्रभावशाली नहीं बना पाता। एक घंटा 54 मिनट लंबी इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार की रेटिंग मिली है। 3. जिया शंकर ने की सगाई बिग बॉस ओटीटी 2 की पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ सगाई कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्हें अचानक अपना सच्चा प्यार मिल गया। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स और फिल्मी सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। 4. राजपाल यादव के घर पर कुर्की का नोटिस बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनके पैतृक घर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 16 करोड़ 61 लाख रुपए के बकाया लोन को लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बैंक ने 34 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा नहीं होने पर 9 सितंबर को संपत्ति की नीलामी की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि यह लोन अभिनेता की पत्नी और मां के नाम पर लिया गया था। वहीं हाल ही में चेक बाउंस मामले में उन्हें तीन महीने की सजा भी सुनाई गई थी हालांकि फिलहाल वह जेल से बाहर हैं।