Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Jul-2026

कंगना रनोट पर संजय सिंह का निशाना संसद में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक सांसद ने किसान आंदोलन युवाओं और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। संजय सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी सांसद को समझाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चों के साथ सोनू सूद ने मनाया जन्मदिन बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाया। मुंबई स्थित उनके कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। सोनू ने बच्चों के साथ केक काटा फैंस से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस मौके पर उन्होंने सभी का प्यार और समर्थन मिलने पर आभार व्यक्त किया। हॉलीवुड तक पहुंचा हरियाणवी गाना बरसात हरियाणवी सिंगर्स सुमित और अनुज का गाना बरसात हॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के इंडिया प्रमोशनल कैंपेन के लिए चुना गया है। रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर्स का दावा है कि किसी हॉलीवुड स्टूडियो की फिल्म के प्रमोशन में शामिल होने वाला यह पहला हरियाणवी गीत है जिसने क्षेत्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई है। कंगना के बयान पर बोले सोनू सूद अभिनेता सोनू सूद ने कंगना रनोट की कथित जनरेशन गटर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसा बयान दिया गया है तो यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश के युवा ही कलाकारों को स्टार बनाते हैं और हर सार्वजनिक व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए। सोनू ने जनता को भगवान का रूप बताते हुए सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल पर जोर दिया। सुदेश बेरी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की अभिनेता सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया। उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो वह प्रधानमंत्री के चरण धोकर उनका जल ग्रहण करना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल विरोध प्रदर्शन करने से समाज का भला नहीं होगा बल्कि लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों में योगदान देना चाहिए।