108 एंबुलेंस की देरी ने लेली महिला की जान बड़े तालाब को बचाने महापौर ने कलेक्टर को लिखा पत्र तत्काल हस्तक्षेप की मांग फर्जी अतिथि शिक्षक की जांच की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पटवारियों की हड़ताल जारी महिला कर्मचारियों ने मेहंदी से जताया विरोध स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा 21 वाहनों पर ₹2.20 लाख की कार्रवाई जिले के ग्राम पंचायत बुर्रीकला में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चारा काटने गई 65 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार ने निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो संभवत: महिला की जान बचाई जा सकती थी। शहर के वार्ड क्रमांक-6 स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने बड़े तालाब को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायतों के बीच महापौर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बड़ा तालाब वर्षों से सार्वजनिक उपयोग का प्रमुख जलस्रोत होने के साथ ही भुजलिया उत्सव ताजिया विसर्जन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आस्था केंद्र है। वर्तमान में कुछ व्यक्तियों द्वारा तालाब के मुहाने से छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली है। बारिश के मौसम में इस तरह की कार्रवाई से दुर्घटना या आपदा की स्थिति बन सकती है। महापौर ने बताया कि इस संबंध में उन्हें किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति या अधिकृत कार्रवाई की जानकारी नहीं है। उन्होंने कलेक्टर से तालाब को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई तत्काल रुकवाने पूरे मामले की जांच कराने तथा भविष्य में तालाब से संबंधित किसी भी कार्य की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है जिले के चिलक गांव के ग्रामीणों ने हाई स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जांच की मांग की है। पालक दियालाल मेनिया ने बताया कि अतिथि शिक्षिका पूजा सिंगोतिया की वर्ष 2023 में नियुक्ति हुई लेकिन 2023-24 सत्र में बिना स्कूल आए फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने का आरोप है। उन्होंने प्राचार्य पर भी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अपनी लंबित मांगों को लेकर जिलेभर के पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में महिला पटवारियों ने हाथों में मेहंदी से अनिश्चितकालीन हड़ताल लिखकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। पटवारी संघ ने वेतन विसंगति दूर करने कैडर रिव्यू और समयबद्ध पदोन्नति सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त संयुक्त संचालक ने दिए निर्देश शिक्षा विभाग की शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र छात्र तक समय पर पहुंचे और शिकायतों का त्वरित निराकरण हो इसी उद्देश्य से लोक शिक्षण संचालनालय जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले में मैराथन समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने जिले के तीन विकासखंडों में अधिकारियों बीआरसी और प्राचार्यों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पाठ्यपुस्तक वितरण साइकिल वितरण अपार (APAAR) आईडी निर्माण छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेट सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में लंबित शिकायतों सहित शिक्षा विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिले के उमरेठ क्षेत्र में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक निजी मारुति 800 कार में क्षमता से कई गुना अधिक 18 बच्चों को बैठाकर स्कूल वाहन के रूप में संचालित किया जा रहा था। वहीं एक स्कूल बस बिना फिटनेस और परमिट के सड़क पर दौड़ती मिली। दोनों वाहनों को जब्त कर उमरेठ थाने में खड़ा कराया गया।अभियान के दौरान कुल 21 वाहनों में विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 2 लाख 20 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 171 घरों के सर्वे में 18 स्थानों पर मिला एडीज मच्छर का लार्वा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक-28 (श्री बादल भोई वार्ड) में विशेष सर्वे अभियान चलाया। चार टीमों ने 171 घरों की जांच की जिसमें 18 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला। सभी स्थानों पर लार्वानाशक दवा डालकर लार्वा नष्ट कराया गया। भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सामाजिक समरसता अभियान की समीक्षा सीएम के दौरे की तैयारियों पर जोर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की मौजूदगी में संगठनात्मक कामकाजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने मंडल स्तर पर अभियान को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही 7 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छिंदवाड़ा प्रवास को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया अमरवाड़ा में दूसरे दिन भी किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम किसानों के आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने ई-टोकन व्यवस्था समाप्त कर नकद खाद वितरण की घोषणा तो कर दी लेकिन जमीनी स्तर पर स्पष्ट व्यवस्था नहीं बन पाने से किसानों की परेशानियां कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। सोमवार को अमरवाड़ा में खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम किया था वहीं मंगलवार को भी यूरिया खाद की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश जारी रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद वितरण केंद्र पहुंच गए और यूरिया नहीं मिलने पर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।किसानों का कहना है कि वे सुबह 4 बजे से खाद वितरण केंद्र पहुंच रहे हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा। ई-टोकन व्यवस्था बंद होने के बाद नई प्रणाली के स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने से वितरण व्यवस्था प्रभावित है। मिशन वात्सल्य योजना का लाभ नहीं मिलने पर हितग्राहियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार मिशन वात्सल्य एवं स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज हितग्राहियों ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग की। आवेदकों का आरोप है कि पितृविहीन बच्चों के लिए कई माह पहले आवेदन जमा करने और महिला एवं बाल विकास कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद अब तक किसी भी पात्र बच्चे को योजना का लाभ नहीं मिला। हितग्राहियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जरूरतमंद बच्चों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। विकासखंड स्तरीय कराते प्रतियोगिता संपन्न 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 40 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा संयोजक एवं एडिफाई स्कूल के प्राचार्य सुमित साहू ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को अब जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे एवं आरएमओ डॉ. हर्षवर्धन कुड़ापे के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों ने माताओं को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने तथा दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी