मैहर में स्कूल में बच्चों को दिखाई धुरंधर:DEO ने प्राचार्य को नोटिस जारी किया तीन दिन में मांगा जवाब मैहर जिले के अमरपाटन तहसील स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठहा में नाबालिग छात्रों को ए (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट प्राप्त धुरंधर फिल्म दिखाए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सलोनी शर्मा ने सोमवार को विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। दतिया जीत के बाद जीतू पटवारी का सीएम को खत दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दतिया के जनादेश से यह साफ हो गया है कि जनता अब झूठे वादों के बजाय पारदर्शिता उत्तरदायित्व और ठोस परिणाम चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दोनों दल मिलकर प्रदेश में श्वेत-पत्रों की एक नई और स्वस्थ राजनीतिक परंपरा की शुरुआत करें। आवासीय भवनों में कमर्शियल एक्टिविटी-आज कोर्ट में सुनवाई भोपाल में रेसीडेंसियल यानी आवासीय भवनों के कमर्शियल उपयोग पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। रहवासियों ने याचिका लगाई थी। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में जुड़ेंगे। दो दिन हुई कार्रवाई के फोटो और वीडियो कोर्ट के समक्ष रखेंगे। शहर के कई इलाकों में आवासीय प्रॉपर्टी पर सालों से कमर्शियल गतिविधियां की जा रही हैं। इसे लेकर अरेरा कॉलोनी सहित अनेक आवासीय क्षेत्र के रहवासी आवासीय भूखंडों पर हो रहे व्यावसायिक निर्माण एवं व्यवसायों के विरुद्ध शिकायत कर रहे थे। रहवासी पूर्णेंदु शुक्ला एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। युवक को सीधे जेल भेजने पर पुलिस को फटकार मारपीट के एक मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना युवक को सीधे जेल भेजने और हाई कोर्ट के रिहाई आदेश के पालन में देरी करने पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खजराना एसीपी को व्यक्तिगत रूप से तलब कर तीखी फटकार लगाई और पुलिस कमिश्नर से भी जवाब मांगा है। एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश होगी मध्य प्रदेश में बारिश के सिस्टम दूर है। सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। बादल और बूंदाबांदी का दौर जरूर रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन यानी 4-5 अगस्त को रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर प्रदेश में दिखेगा और कई जिलों में भारी बारिश होगी। प्रदेश में पिछले 4 दिन से तेज बारिश नहीं हुई है। इससे ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 16% कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक औसत 15.9 इंच (404.2 मिमी) बारिश हुई है जबकि 19 इंच (482 मिमी) पानी गिर जाना था। इस तरह 3.1 इंच यानी 16 प्रतिशत बारिश कम हुई है।