Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Aug-2026

राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोता फिर फूंका संसद परिसर में राम मंदिर को लेकर हुए विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू मियां और ‘राहुल गांधी मियां’ के नारे लगाए। इसके बाद राहुल गांधी के पुतले के चेहरे पर गोबर पोता गया और पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान लिंक रोड पर बैरिकेड पार करने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। जबलपुर में मियावाकी तकनीक से 11 लाख पौधे रोपे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 25 करोड़ पौधे लगाने के अभियान के तहत जबलपुर के डुमना नेचर पार्क में एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मियावाकी पद्धति से 100 एकड़ भूमि पर 11 लाख पौधे लगाने के महाअभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। CJP के प्रोटेस्ट में शामिल शिक्षक सस्पेंड 7वें दिन जेल कटनी जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले प्रदर्शन में शामिल शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक ने स्कूलों में नकल और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य और महिला शिक्षक से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है।वहीं गिरफ्तारी के बाद शिक्षक वरुण नायक ने मीडियाकर्मियों को अपने शरीर के चोट दिखाए हैं। पैर पीठ और हाथ पर कट के निशान हैं। चोट देखकर लग रहा है कि किसी नुकीले हथियार से पीठ को चीरा गया है। वरुण नायक ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने की सजा मिली है। जबलपुर के अमित को राष्ट्रपति भवन से बुलावा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जुड़ी अटल पेंशन योजना (पूर्व में जनधन से जुड़ी पेंशन सुविधा के तहत) में नियमित प्रीमियम जमा करने वाले जबलपुर के रांझी स्थित बापू नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार को 15 अगस्त पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। इतना ही नहीं अमित राष्ट्रपति के साथ भोज पर भी आमंत्रित हैं। उन्हें शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन का विशेष आमंत्रण मिला है। गुना गैंगरेप प्रयास केस में 5 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार गुना की हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे एक इंजीनियर और उसकी मंगेतर के साथ मारपीट लूट और गैंगरेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अब भी फरार हैं।पीड़ित युवक झारखंड का रहने वाला है। वह अपनी 26 वर्षीय मंगेतर के साथ बुधवार रात करीब 8 बजे हनुमान टेकरी से बाइक पर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बाइक पंक्चर होने का झांसा देकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बाइक की चाबी निकालकर दोनों को जबरन सड़क किनारे जंगल में ले गए। भगवान भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का इंदौर में विरोध इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भोपाल समेत कई जिलों में बारिश बाढ़ में पुलिया बही भोपाल रतलाम समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। खरगोन के सतावड़ में दिवाली और बंधान नदी की बाढ़ से पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद शुक्रवार से गांव का संपर्क टूटा हुआ है। लोगों को तीन और चार पहिया वाहनों से आने-जाने के लिए 17 किमी का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ रहा है। उधर सिरवेल महादेव स्थित कुंदा जलप्रपात उफान पर होने से श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश में जुलाई का वर्षा कोटा पूरा हो गया है लेकिन प्रदेश अब भी सामान्य से 13% कम बारिश पर है। अगले चार दिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं।