Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Jul-2026

राजस्व कर्मियों का सितारगंज तहसील में विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन करीब 20 घंटे बाद समाप्त हो गया। उच्च अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता के बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। इसके बाद तहसील कार्यालय का मुख्य गेट खोल दिया गया और विजिलेंस टीम लौट गई। राजस्व विभाग का कहना है कि जिन दो कर्मचारियों को पकड़ा गया वह राशि सरकारी राजस्व की वसूली थी। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि पूरे मामले की तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होगी और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बुधवार को दो कर्मचारियों को कथित रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था जिसके विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था। उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन एक सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान राज्यभर में विभिन्न चरणों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तैयारियों को लेकर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की निदेशक दीप्ति सिंह ने शिक्षा विभाग पंचायती राज सूचना विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि खेल महाकुंभ का सफल आयोजन हो सके। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 17 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं जिनमें गंगनहर कोतवाली के चार मामलों की मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुरागरसी पतारसी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सालियर चेक पोस्ट पर तीनों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक शाहपुर रुड़की स्थित एक खंडहर में छिपाकर रखते थे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास तेज रफ्तार कार ट्रक की टंकी से टकरा गई। ट्रक चालक ने समय रहते वाहन रोक दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि कार में पांच लोग सवार थे और तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक चालक अरशद ने बताया कि कार तेज गति से आ रही थी और टक्कर के बाद कार सवारों ने उनके साथ मारपीट की जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। बाद में क्रेन की मदद से कार को देहरादून वर्कशॉप भेजा गया। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का 4 साल का कार्यकाल आज पूरा हुआ l बीते 4 वर्षों के कार्यकाल में पार्टी संगठन की अगर बात की जाए तो महेंद्र भट्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चार चुनाव संगठन ने जीते हैं भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी का कहना है कि आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी ने चार चुनाव जीते हैं जिसमें विधानसभा लोकसभा नगर निकाय और पंचायत के चुनाव शामिल हैं चारों चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है वहीं मथुरादत्त जोशी का कहना है कि आगे भी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 2027 में भाजपा उत्तराखंड में हैट्रिक लगाएगी l देहरादून में उप निरीक्षक कुन्दन राम के निरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने उन्हें निरीक्षक पद के अलंकरण से सम्मानित किया। एसएसपी ने पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कुन्दन राम के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी मेहनत लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।