Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Jul-2026

7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर मौके पर सुलझेंगी शिकायतें राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों संभागायुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।बतौर मुख्य सचिव पहली बार कलेक्टरों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड और पंचायत स्तर पर इकाइयां बनाकर शिविर से एक सप्ताह पहले क्षेत्र की समस्याओं और लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें ताकि अभियान के दौरान लोगों को त्वरित राहत मिल सके। दतिया उपचुनाव- वोटिंग का बहिष्कार दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह से मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों समेत कई मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। सूचना पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया। शराब दुकानों पर 6 घंटे में दो बार फायरिंग ग्वालियर के मुरार इलाके में महज छह घंटे के भीतर बदमाशों ने शराब की दो अलग-अलग दुकानों के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें बदमाश कट्टे से खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।एक मामले में बदमाशों ने मुफ्त में शराब नहीं मिलने पर गोली चलाई जबकि दूसरे मामले में गुंडा टैक्स मांगते हुए भरे बाजार में 3 से 4 राउंड फायर किए। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग को डंडे से पीटा इंदौर के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक लड़का जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है वह डंडे से महिलाओं को पीट रहा है। मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है। बाणगंगा थाना पुलिस ने इसकी संचालिका को थाने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया। एमपी में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव भोपाल में बारिश मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश में एक साथ तीन मजबूत वेदर सिस्टम मानसून ट्रफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय होने से आने वाले चार दिनों तक प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने खासकर मालवा-निमाड़ (इंदौर और उज्जैन संभाग) में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।