Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jul-2026

देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने वाले चार आरोपियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नंदा की चौकी के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन टकराने के बाद कहासुनी हुई और बाद में उनके साथी मौके पर पहुंच गए जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार आने वाले सभी शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि सरकार ने घाटों की व्यवस्था स्वच्छता पेयजल परिवहन ट्रैफिक प्रबंधन सुरक्षा और जल पुलिस की तैनाती सहित सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी की यात्रा सुरक्षित सुगम और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। रामनगर नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है l नगर पालिका के सभासद समीम अहमद ने चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम और पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए करोड़ों रुपये की सामग्री खरीद में नियमों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है l सभासद का कहना है कि उनके द्वारा लगातार बोर्ड बैठकों में आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है l वहीं चेयरमैन ने सभासद के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे उनकी व्यक्तिगत भड़ास करार दिया है नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने भी सभी टेंडर प्रक्रिया को नियमों के तहत और पूरी तरह पारदर्शी बताया है। देहरादून नंदा की चौकी के पास बना नया पुल पहली मानसून की बारिश भी नहीं झेल पाया। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया था। बारिश के बीच पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने से सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हाल ही में तैयार किए गए इस पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात रोक दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पुल पूरी तरह सुरक्षित है केवल एप्रोच रोड़ को नुकसान पहुँचा है जिसको ठीक करा लिया गया है। सड़को व पुलों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच की जरूरत पड़ी तो जांच कराई जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलौर क्षेत्र में भी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी ने बताया कि दिल्ली मेरठ हरियाणा और राजस्थान से आने वाले कांवड़िए नारसन बॉर्डर के रास्ते लंढौरा लक्सर और बैरागी कैंप होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। सीओ मंगलौर ने कांवड़ियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान डीजे की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखें। उन्होंने कहा कि सभी शिवभक्त श्रद्धा और आस्था के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हों और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उत्तराखंड के चमोली स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इन दिनों पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या पहुंच रही है। पार्क प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के चलते देशी-विदेशी सैलानियों को सुगमता से प्रवेश परमिट मिल रहा है। घाटी में दुर्लभ हिमालयी पुष्पों की पहचान के लिए वैज्ञानिक और सामान्य नाम वाले नए प्लांट आइडेंटिफिकेशन बोर्ड लगाए गए हैं जिन्हें पर्यटक खूब सराह रहे हैं। ब्रिटिश पर्यटकों ने भी इस पहल की प्रशंसा की। ईको विकास समिति भ्यूंडार के अनुसार यह सीजन अब तक का सबसे व्यस्त साबित हो रहा है और घांघरिया के होटल-लॉज 20 अगस्त तक लगभग पूरी तरह बुक हैं जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार में भी जबरदस्त उत्साह है।