राज्य
मध्यप्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति पैदल यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन भोपाल की ओर बढ़ रही है। करीब 19 किसान संगठनों के हजारों किसान राजधानी की ओर पैदल मार्च कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन भी हैं। रास्ते में पुलिस ने कई जगह उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन किसान बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ गए। कुछ स्थानों पर उन्हें रोका गया फिर दोबारा आगे बढ़ने दिया गया। किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और मांगें पूरी होने तक वापस नहीं लौटेंगे।