Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jul-2026

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बसहा बंदरकोला में अवैध शराब के कारोबार से परेशान ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब के कारण नशेड़ी तत्व महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ व गाली-गलौज कर रहे हैं जिससे शाम होते ही महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई अवैध ठिकानों पर छापे और क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। 20 जुलाई को हुए विवाद और हंगामे के बाद निरस्त हुए जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मंगलवार 28 जुलाई को कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में पुनः मतदान संपन्न हो गया है। जिला अधिवक्ता संघ परिसर में सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अध्यक्ष व सचिव समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को पूरी सुरक्षा के साथ सील कर सुरक्षित रख दिया गया है। अब बुधवार 29 जुलाई को मतगणना की जाएगी जिसके बाद चुनाव के आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस पूरे विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व चुनाव के बैलेट पेपर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश देने के साथ तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की जांच कमेटी भी गठित की है जिसकी अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। जबलपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत ग्वारीघाट और गोरखपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने खुलासा करते हुए बताया कि शातिर अपराधी विशाल यादव और उसके भाई द्वारा ग्वारीघाट इलाके में धड़ल्ले से अवैध शराब का काला कारोबार चलाया जा रहा था।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दोनों भाइयों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी आदतन अपराधी हैं जिन पर पहले से ही अवैध शराब गांजा और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सारा माल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कस दिया है सोमवार शाम जबलपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने एक संयुक्त अभियान चलाकर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के ओमती और अधारताल स्थित दो सोनोग्राफी सेंटरों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल और सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी की टीम को मुखबिर से इन सेंटरों पर अवैध रूप से लिंग परीक्षण किए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान सेंटरों पर कई गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड में भारी अनियमितताएं जैसे कम उम्र की महिलाओं के नाम दर्ज होना और संदिग्ध पते-नाम सामने आए हैं। टीम ने रजिस्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब जब्त दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आगे की पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने के बाद संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर एक व्यापक और छह महीने तक चलने वाले समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह विशेष अभियान कल यानी गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई से शुरू होकर आगामी 20 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान के सुचारू संचालन और रूपरेखा को तय करने के लिए आज भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के पहले चरण की शुरुआत कल गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जबलपुर संस्कारधानी के प्रमुख 15 मंदिरों में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ की जाएगी। इसके बाद अभियान के आगामी चरणों में देश के विभिन्न राज्यों से एक विशेष संदेश यात्रा निकाली जाएगी जो जबलपुर संस्कारधानी से भी होकर गुजरेगी। साथ ही संत संपर्क अभियान के माध्यम से स्थानीय और विभिन्न क्षेत्रों के संत समाज से संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि इस सामाजिक समरसता अभियान को और अधिक गति एवं व्यापकता प्रदान की जा सके। भाजपा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतने लंबे समय 6 महीने तक इस तरह का निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जबलपुर: दीनदयाल क्षेत्र स्थित माढ़ोताल मुक्तिधाम इन दिनों भारी बदहाली और अनदेखी का शिकार है। मुक्तिधाम की बाउंड्रीवॉल टूटी होने के कारण रात होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है जो शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। यहां तक कि विरोध करने पर कर्मचारियों को डराया-धमकाया जाता है। पुलिस गश्त के अभाव और नगर निगम की सुस्ती के चलते यहां रात में अंधेरा छाया रहता है। इतना ही नहीं पानी की व्यवस्था न होने से अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है वहीं बारिश या धूप से बचने के लिए कोई छाया या प्रार्थना स्थल भी नहीं है।मुक्तिधाम के कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में नगर निगम प्रशासन और क्षेत्रीय पार्षद को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बदहाली और अनदेखी के कारण यह पवित्र स्थान अब अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है जिससे आम नागरिकों और परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।