Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jul-2026

​मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद डॉ. समर सिंह सोलंकी ने बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। ​डॉ. सोलंकी ने जोर देकर कहा कि सरकार सिर्फ मूंग किसानों को ही नहीं बल्कि हर वर्ग के किसानों की समस्याओं के प्रति भाजपा संवेदनशील है। उन्होंने आंदोलनरत किसानों से अपील की कि टकराव के बजाय सकारात्मक संवाद और आपसी बातचीत के जरिए हर समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा। सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।