Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jul-2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार अब हर शुक्रवार को पंचायत और वार्ड स्तर पर जन विश्वास अभियान चलाएगी जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ​बैठक में भोपाल के IISER संस्थान में 85.51 करोड़ रुपये की लागत से AI आधारित ड्रोन तकनीक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी मिली है। इसके अलावा पुलिस विभाग में 25 हजार से अधिक कर्मियों को पदोन्नति और 9662 नए पदों का सृजन किया गया है। ​राज्य में निवेश को बढ़ावा देते हुए अक्टूबर-नवंबर में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन का ऐलान किया गया है। साथ ही मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का सीईओ बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं और नए मुख्य सचिव वर्णवाल का स्वागत किया गया।