Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Jul-2026

किसानों के भोपाल कूच करने के ऐलान से घबराई सरकार शत-प्रतिशत मूंग खरीदी और खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के 13 किसान संगठन 27 जुलाई को भोपाल कूच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। आंदोलन की तैयारियों के बीच प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को नर्मदापुरम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। करीब 45 मिनट चली बैठक में कलेक्टर ने 26 जुलाई को 13 किसान संगठनों के एक-एक प्रतिनिधि की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से २६ जुलाई को मुलाकात कराने का प्रस्ताव रखा ताकि किसानों की मांगों पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के हित में जब भी कोई निर्णय लिया जाता है मध्यप्रदेश उसे लागू करने और निर्णय के अनुरूप नीतिगत व्यवस्था बनाने वाला पहला राज्य होता है। समय की जरूरत है कि युवाओं से संबंधित न्यायिक फैसले द्रुत गति से हों। इसके लिए मध्यप्रदेश में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट्स भोपाल इंदौर जबलपुर और ग्वालियर में बनाये जायेंगे। पेपर लीक और परीक्षा सहित अन्य मामलों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में मात्र 3 माह में निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से एमपी के स्टूडेंट्स भी खुश केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही इंदौर में 25 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर डटे युवाओं और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जताई। इसके बाद धरना खत्म करने की घोषणा कर दी। तालाब में कार गिरी 5 दोस्तों की मौके पर मौत राजगढ़ जिले में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। भीलखेड़ी जोड़ के पास शुजालपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पानी में पूरी तरह डूब चुकी कार को बाहर निकाला गया। भोपाल इंदौर समेत 35 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसी वजह से प्रदेश के 35 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के साथ मानसून ट्रफ भी मध्यप्रदेश से गुजर रही है। इससे हवा में नमी 80 से 95 प्रतिशत तक बनी हुई है और कई इलाकों में भारी बारिश के हालात बन रहे हैं।