Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Jul-2026

बस्तर के जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद युवक का विवाह कोर्ट के आदेश पर जेल परिसर में संपन्न कराया गया। जानकारी के अनुसार राजूर गांव निवासी सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप प्रेम संबंध में थे लेकिन अंतरजातीय होने के कारण युवती के परिजनों ने विरोध किया। शिकायत के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में युवती ने अदालत में आवेदन देकर कहा कि वह अपनी इच्छा से सुरेश से विवाह करना चाहती है। इसके बाद अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को शादी कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के पालन में जेल परिसर में विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान जेल अधिकारी पुलिसकर्मी और अधिवक्ता भी मौजूद रहे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा किसी नैतिक जिम्मेदारी के तहत नहीं बल्कि देशभर में नीट छात्रों के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन और बढ़ते जनदबाव का नतीजा है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज सुनने के बजाय सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कराया। उनका कहना है कि युवाओं के बढ़ते आक्रोश और आंदोलन के दबाव में केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुए व्यवहार को देश का युवा लंबे समय तक नहीं भूलेगा। रायगढ़ जिले के तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में अब तक 10 से 15 लोगों से ₹1.10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले वाहन कारोबार में निवेश का झांसा दिया और बाद में जमीन बेचकर रकम लौटाने का भरोसा दिलाया। लेकिन संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन जिनकी कीमत करीब ₹20 लाख है जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पीड़ित भी सामने आ रहे हैं और आरोपी की संपत्तियों व आर्थिक लेन-देन की विस्तृत जांच जारी है। कोरबा जिले के बुधवारी बाजार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने कंप्यूटर दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना में दुकान का फर्नीचर कांच और रिपेयरिंग के लिए रखे दो लैपटॉप क्षतिग्रस्त हो गए जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने घटना की शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।दुकानदार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने जानबूझकर दुकान में नुकसान पहुंचाया। फिलहाल पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों के लिए शुरू की गई ड्रोन सेवा के नवाचार को लेकर धमतरी जिला प्रशासन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। कोलकाता में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। जिला प्रशासन ने प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को कम लागत पर ड्रोन से फसल छिड़काव की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस पहल से कम समय और कम खर्च में आधुनिक तकनीक से खेती का कार्य संभव हो रहा है। साथ ही स्थानीय युवाओं को ड्रोन संचालन के माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं धमतरी कलेक्टर ने बताया कि आने वाले समय में PACS के जरिए किसानों के लिए और भी आधुनिक कृषि सुविधाएं शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है।