Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Jul-2026

NEET छात्रा से गैंगरेप बॉयफ्रेंड को बंधक बनाया सतना जिले से लगे यूपी के चित्रकूट में बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक 20 साल की छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी तभी आरोपी पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर उन्हें धमकाया।बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। तीनों छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए। दरिंदगी की। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। बॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और छात्रा के पास पहुंचा। वह बदहवास थी। बॉयफ्रेंड ने ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी। वारदात बुधवार दोपहर 3 बजे देवांगना घाटी जंगल की है। इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। उन्होंने लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित इस ब्रिज को आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश चहुँमुखी विकास हो रहा है। हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में विवेक सागर मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। विवेक एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिवपुरी में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर कहीं धीमी कहीं तेज बारिश जारी है। ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबी हैं। शिवपुरी के विजयपुरा गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दशरथ आदिवासी (14) और अभिषेक आदिवासी (10) की मौत हो गई। 17 भैंस और 9 बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। जल जीवन का पैसा विकास यात्रा और टेंटों में बहाया प्रदेश में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन पर CAG की ताजा रिपोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार साफ पानी पोषण और सुरक्षित आवास जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए आवंटित करोड़ों रुपए सरकारी आयोजनों टेंट धार्मिक गतिविधियों और अधिकारियों की सुविधाओं पर खर्च किए गए।रिपोर्ट के अनुसार प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रदेश की करीब 25 लाख जरूरतमंद महिलाएं टेक होम राशन और गर्म भोजन योजना के लाभ से वंचित रहीं। वहीं PHE विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए मिले 12.30 करोड़ रुपए विकास यात्राओं टेंट धार्मिक आयोजनों और कर्मचारियों के मकान निर्माण पर खर्च किए। बीजेपी विधायक बोले- PWD मंत्री की प्राथमिकता में नहीं सड़क नेशनल हाईवे-45 पर शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल और पाटन मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक को लेकर पाटन विधायक और पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शहपुरा पुल पांच महीने बाद भी नहीं बन पाया है जिससे पूरा भारी वाहन यातायात पाटन मार्ग से गुजर रहा है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि जबलपुर-पाटन सड़क को चौड़ा और मजबूत करने की योजना बजट में शामिल है लेकिन यह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की प्राथमिकता में नहीं है इसलिए निर्माण कार्य को अब तक मंजूरी नहीं मिली। सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया।सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। यानी सोनम को फिर जेल जाना होगा। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दिए जाने में कथित खामियों के आधार पर जमानत देकर गलती की थी।