Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Jul-2026

बिजली इंजीनियर के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी बेटे बहू दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #EMSNews इंदौर में लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। इंदौर पीथमपुर धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए।