Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Jul-2026

सिंधिया राजपरिवार में संपत्ति विवाद सुनवाई आज देश के चर्चित राजघरानों में शुमार ग्वालियर के सिंधिया राजवंश मे पारिवारिक संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को महा-समझौता हो सकता है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से जिला न्यायालय में एक समझौता आवेदन पेश किया गया है। समझौता प्रस्ताव में सिंधिया राजघराने के मुखिया व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मप्र की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ऊषा राजे राणा और अन्य के बीच अरबों-खरबों रुपये की शाही विरासतों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन चुकी है। विधानसभा का मानसून सत्र आज से आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इस सत्र में उज्जैन जमीन खरीद केन-बेतवा विस्थापितों को मुआवजा नीट यूजी पेपरलीक सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर विपक्ष बीजेपी सरकार को घेरेगा।मानसून सत्र में ही सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करेगी। इसे रविवार को ही मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई थी। मानसून सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। जीतू ने BJP प्रत्याशी को मंच पर बुलाया दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच रविवार को चिरूला गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला। एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे वहीं दूसरी भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जनसंपर्क करते हुए जीतू पटवारी की सभा के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने दूर से ही हाथ जोड़कर जीतू पटवारी का अभिवादन किया। इसके बाद आगे बढ़ने लगे। मंच से यह देख रहे जीतू पटवारी ने उन्हें आवाज लगाई और कहा- पास आकर मिलो न... इतनी दूर से क्यों जा रहे हो यार। ऐसे नहीं चलेगा। जीतू पटवारी के बुलाने पर आशुतोष तिवारी मंच के पास पहुंचे।बातचीत के दौरान आशुतोष तिवारी ने जीतू पटवारी के हाथ से माइक लिया। मंच से मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा हमारी विचारधारा अलग-अलग है लेकिन हमारे परिवार के रिश्ते हैं। बहुत पुराने रिश्ते हैं। आप सबसे मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिले। हाईवा ने मारी टक्कर 6 दोस्तों की मौत नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई 2 ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए।