खुले कुएं ने छीनी मासूम की जिंदगी : खेलते-खेलते गिरे भाई-बहन पानी निकासी के लिए बन रहे पुलिया को ठेकेदार ने छोडा अधूरा अमृत भारत योजना के तहत बालाघाट स्टेशन का हुआ लोकार्पण जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। सालेटेकरी चौकी अंतर्गत ग्राम बहेराभाटा में खेलते समय भूमिका मातरे और उसका 14 वर्षीय भाई यानस मातरे खुले कुएं में गिर गए। हादसे में भूमिका की डूबने से मौत हो गई जबकि यानस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या हो गई बालाघाट शहर की हालत जैसी कहावत अब शहर के गोदियां मार्ग पर अधूरे निर्माण पर चरितार्थ साबित हो रही है क्योकि गत जून माह से जल भराव से निपटने के लिए नगर पालिका के द्वारा गोदिया मार्ग पर सडक को बीच से काटकर नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसे एक माह से अधिक का समय बीत गया है फिर भी आज तक यह नाला निर्माण कार्य पूरा नही किया गया है जबकि हाल ही में जुलाई माह शुरू हो चुका है और बारिश का दौर भी प्रांरभ हो चुका है जिसके चलते नागरिको को आवागमन में काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है इसी तरह हनुमान चौक पर जलभराव नही हो पाए जिसके लिए इस जगह पर भी सडक को बीच से काटकर नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिस पर आधी स्लेप ढालकर कार्य को बंद दिया गया है जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरो और बस मोटरसाईकिल चालको को गुजरने मे काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है इसी तरह बस स्टेंड समीप रानी अंवति बाई चौक के समीप विगत माह से नगर पालिका के द्वारा नाला सफाई के नाम पर नाले को गंदगीभरा छोड दिया जिससे आस पास रहने वाले पुलिस कर्मी यात्रियो को काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है जिला मुख्यालय से समीपस्थ ग्राम पंचायत नैतरा में करीब ४५ लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर सिहासी राजनीति गरमाने लगी है। सामुदायिक भवन निर्माण स्थल को लेकर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बरसात के समय यहां पानी भर जाता है। जिससे यह स्थान उपयुक्त नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे विकास कार्यों को बाधित करने की राजनीतिक कोशिश करार दिया है। ग्राम पंचायत सरपंच संतोष लिल्हारे ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए गांव में कई स्थानों पर विचार किया गया लेकिन पर्याप्त एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण वर्तमान स्थल का चयन सभी पंचों की सर्वसम्मति से किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा विकास को रोकने की साजिश की जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लामता क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन प्लांट आगजनी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक जुलाई को ग्राम पंचायत परतापुर के समीप राघोटोला स्थित प्लांट में हुई आगजनी के मामले में लामता थाना पुलिस अब तक भाजपा नेता जनपद सदस्य सरपंच सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में कुल 35 से 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए 17 जुलाई को मध्यप्रदेश विकास परिषद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम उइके के नेतृत्व में ग्रामीणों और गिरफ्तार लोगों के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को झूठा आरोपी बनाकर प्रताड़ित कर रही है और निष्पक्ष जांच की मांग की। शुभम उइके ने कहा कि पहले केवल तीन आरोपियों की बात कही गई थी लेकिन बाद में नौ और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का राष्ट्र को समर्पित किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के बालाघाट रेलवे स्टेशनों का भी विधिवत लोकार्पण किया गया। बालाघाट स्टेशन पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे की दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी पहल है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये स्टेशन यात्रियों को सुरक्षित सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे तथा क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक एवं पर्यटन विकास को नई गति देंगे।