Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Jul-2026

नरोत्तम बोले-आशुतोष की क्षमता टिकट काटने की नहीं; वे कोई और वहां हम बात करेंगे बीजेपी के सीनियर लीडर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से कहा ‘किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे। अगर नौबत आई तो मैं भी तुम्हारे साथ जेल जाऊंगा।’ पूर्व गृहमंत्री ने ये बात गुरुवार को दतिया में कही। वे बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके साथ थे। मिश्रा ने कहा लोग कहने लगे कि आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। वहां हमें बात करनी है हम करेंगे। उस दिन आप लोगों की आंखों में आंसू देखकर मैं भी भावुक हो गया था। कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा से बदला लेना है। अरे भाई…बदला भाजपा से नहीं कांग्रेस से लेना है। हर हाल में आशुतोष तिवारी को जिताना है। PM मोदी 17 जुलाई को मध्य प्रदेश को बड़ी रेलवे सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को मध्य प्रदेश को बड़ी रेलवे सौगात देंगे। वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण और आधुनिकीकरण का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सपा बोली- गोली मारने वाले को VIP ट्रीटमेंट क्यों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फायरिंग के आरोपी शालिगराम गर्ग को विशेष सुविधा दी जा रही है। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की।मनोज यादव ने कहा कि छतरपुर जिले के कोंडा गांव में फायरिंग और मारपीट के आरोपी शालिगराम गर्ग को पुलिस निजी इनोवा कार से जेल ले गई। उनका आरोप है कि शालिगराम गर्ग का क्षेत्र में आतंक है और बागेश्वर धाम से जुड़ी कई जमीनें और संपत्तियां उनके नाम पर हैं। बिजनेसमैन ने बेटे को किया किडनैप मध्य प्रदेश के मुरैना में गुटखा कारोबारी ने अपने 4 साल के बेटे का स्कूल से किडनैप कर लिया। किडनैपर मुंबई से फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे फिर मुरैना आए। यहां साईं पैलेस लॉज में 12 दिन रुककर रेकी की। रेनबो पब्लिक स्कूल से किडनैप कर लिया। प्रबंधन ने बिना आईडी कार्ड मांगे बच्चे को सौंप दिया।रेनबो पब्लिक स्कूल के बाहर लगे CCTV कैमरे में अपहरण की वारदात कैद हुई। आरोपी कारोबारी नीरज उर्फ नीलेश राजपूत का ड्राइवर कार्तिकेय को कंधे पर उठाकर ले जाता नजर आया। एमपी के पूर्व-सीएम का दान लौटाने की पेशकश सोनीपत के एक व्यापारी बसंत जैन ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को खुला पत्र लिखकर उनकी दान राशि ब्याज सहित लौटाने की पेशकश की है। जैन ने इस पूरे मामले को आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए धार्मिक मामलों का राजनीतिकरण न करने की अपील की है।बसंत जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का वह बयान देखा जिसमें उन्होंने वित्तीय कुप्रबंधन के आरोपों का हवाला देते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिए गए ₹1.11 लाख के दान को वापस करने की मांग की थी। जैन ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था संतों के संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदान का परिणाम है इसलिए इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिन्हें भौं-भौं करने वाला भी नहीं पूछतावह उठा रहे सवाल मध्य प्रदेश बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के बाद शहर काजी और मुफ्ती द्वारा किए गए स्वागत को लेकर विवाद हुआ था। इस पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने विरोध करने वालों पर तल्ख टिप्पणी की। पटेल ने कहा- जिन्हें गली में भौं-भौं करने वाला भी नहीं पूछता वही सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि काजी साहब और मुफ्ती साहब मेरे पास क्यों गए? गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। ढोल-नगाड़ों भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले।पन्ना में परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। भिंड में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली जबकि उज्जैन में इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीन अलग-अलग रथ शामिल हुए। लॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट भोपाल में सम्मानित की गईं क्रिकेटर क्रांति गौर ने कहा कि एक समय उन्हें क्रिकेट खेलने पर ताने सुनने पड़ते थे लेकिन आज उसी कस्बे की बेटियां क्रिकेट को करियर के रूप में अपना रही हैं। लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड में नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने के बाद उन्होंने युवाओं को अपने सपनों के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।