Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Jul-2026

भोपाल में छिंदवाड़ा के महापौर की गाड़ी का चालान भोपाल में विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके की गाड़ी पर नियम विरुद्ध हूटर और नेम प्लेट लगे होने के कारण 3 हजार रुपए का चालान किया गया। इस अभियान में सांसद और मंत्रियों के स्टाफ की गाड़ियों पर भी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। ट्विशा केस में पहली बार सामने आए गिरिबाला के वकील बहुचर्चित ट्विशा केस में पहली बार आरोपी गिरिबाला सिंह की ओर से उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो खुलकर सामने आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके मुवक्किलों ने कभी भी वॉयस सैंपल देने से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कोर्ट में जो हुआ उसे आदेश पत्रिका के आधार पर सामने आना चाहिए। 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र की शुरुआत आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से बुधवार 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो गई। इस बार गुप्त नवरात्र पुष्य नक्षत्र हर्षल योग और कर्क राशि के चंद्रमा की साक्षी में बन रहे गजकेसरी योग में प्रारंभ हो रहे हैं जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।मध्यप्रदेश के उज्जैन नलखेड़ा और दतिया में 9 दिनों तक तांत्रिक साधकों का विशेष जमावड़ा रहेगा। उज्जैन के चक्रतीर्थ और ओखलेश्वर श्मशान विक्रांत भैरव मंदिर भैरवगढ़ नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर तथा दतिया के मां पीतांबरा पीठ में देशभर से साधक तंत्र साधना के लिए पहुंचेंगे। वहीं 51 शक्तिपीठों में शामिल उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आएंगे। एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पारा 36° पार मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद दिन का तापमान बढ़ गया है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार पहुंच गया है। इससे जुलाई में ही मार्च-अप्रैल जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। अगले 5 दिन भारी बारिश होने का अनुमान कम है। ऐसे में पारे में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। मुरैना- स्कूल से 4 साल के मासूम का दिनदहाड़े अपहरण मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी स्कूल के बाहर से 4 साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी सवार दो युवक बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गए। पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। घटना गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो प्ले स्कूल की है। अपहृत बच्चे की पहचान कार्तिकेय राजपूत (4) के रूप में हुई है।