Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Jul-2026

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी चार गंभीर समेत आधा दर्जन घायल धान रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी 18 घायल दो गंभीर 9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय बालाघाट-लामता मार्ग पर ग्राम मगरदर्रा और टिटवा के बीच नाले के पास रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में रेवतन बाई हरेसिंह टेकाम शिवानी बघेल और जाग्रति उइके शामिल हैं। यात्रियों के अनुसार बस बालाघाट से दोपहर 2:15 बजे परसवाड़ा के लिए रवाना हुई थी और रास्ते में दो बार खराब होने के बाद चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। हादसे के समय बस में 20-22 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह धान का रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पुनी-बटरमारा नदी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार करीब 18 महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कर घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनिता गजभिए और सविता लिल्हारे को बेहतर इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया। एक अन्य महिला का निजी अस्पताल में उपचार जारी है जबकि बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक को मामूली चोट आई है। नवेगांव थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से ससुर-दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सरेखा निवासी 26 वर्षीय आकेश धुपे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उनके ससुर दीनाराम मातरे का इलाज जारी है। दोनों शनिवार रात धड़ी गांव से अपने घर लौट रहे थे तभी अंधेरे में नवेगांव के पास यह हादसा हुआ। अस्पताल पुलिस चौकी ने शून्य पर मर्ग कायम कर जांच के लिए डायरी संबंधित थाने को भेज दी है। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस का प्रांतीय सम्मेलन जिला मुख्यालय स्थित भटेरा चौकी रोड शीतल पैलेश में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालाघाट क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे म.प्र शिक्षक कांग्रेस के संरक्षक व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष लोचनसिंह देशमुख सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की प्रमुख मांगें ई अटेण्डेंस बंद किया जाए पुरानी पेंशन बहाली किया जाने सहित शिक्षकों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। सम्मेलन में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी सहित जिले के शिक्षक साथी मौजूद रहे। विश्व आदिवासी दिवस 2026 के आयोजन को लेकर रविवार को वीरांगना दुर्गावती सामुदायिक भवन में सर्व आदिवासी समाज संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम आदिवासी समुदाय और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI): अधिकारों की रक्षा भविष्य का निर्माण रखी गई है। आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष दिनेश धुर्वे ने बताया कि 7 से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 7 अगस्त को सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ 8 अगस्त को सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर तथा 9 अगस्त को मुख्य समारोह होगा। इस दिन रानी दुर्गावती चौक से संवैधानिक अधिकार रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों संस्कृति परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।