Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jul-2026

जबलपुर। गढ़ा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पांच अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में 8 वयस्क और एक विधि-विवादित बालक शामिल हैं। मुखबिरों की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर मेहफूज खान उर्फ पिंटू सुल्तानी निशांत सेन लक्की अली गौरव सेन उर्फ बूची राम वर्मन लकी शर्मा सोनू श्रीवास्तव उर्फ बंटी और आशुतोष ठाकुर को दबोचा। पुलिस के अनुसार इन सभी आरोपियों के खिलाफ क्षेत्र में जबरन शराब के लिए पैसे मांगना विरोध करने पर मारपीट चाकूबाजी जान से मारने की धमकी देना रास्ता रोककर अवैध वसूली करना और दहशत फैलाना जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। ​अधारताल थाना क्षेत्र के पन्नी मोहल्ला में चल रहे एक कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए पहले एक युवक को जेब में साइन किया हुआ नोट देकर फर्जी ग्राहक बनाकर कोठे पर भेजा। जैसे ही वह युवक महिला के साथ कमरे में गया और बाहर खड़ी टीम को इशारा किया पुलिस ने तड़ातड़ दबिश दे दी। अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। ​पुलिस ने बंद कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए 2 महिलाओं और 5 रंगीनमिजाज पुरुषों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक इस अड्डे पर लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। फिलहाल पकड़े गए सभी 7 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शनिवार को सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया परिसर से एक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां थामे नर्सिंग छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर भ्रमण कर लोगों को सीमित परिवार बेहतर मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जिम्मेदार माता-पिता बनने का संदेश दिया। CMHO डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में 11 से 18 जुलाई तक विशेष जनसंख्या स्थिरता अभियान चलाया जा रहा है। इस एक सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन परामर्श शिविर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन बढ़ती आबादी के खतरों को समझें और छोटे व स्वस्थ परिवार के महत्व को अपनाएं। माननीय उच्च न्यायालय परिसर में अचानक होने वाले किसी आतंकी हमले या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और 6वीं वाहिनी के कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन में हुए इस हाई-प्रोफाइल अभ्यास में हाईकोर्ट सुरक्षा बल बम स्क्वाड फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सहित पुलिस की कई विंग्स ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने बेहद मुस्तैदी दिखाते हुए न्यायाधीशों की सुरक्षा संदिग्ध आतंकियों को दबोचने परिसर में मिले बम को सुरक्षित निष्क्रिय करने और आगजनी की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गंभीर परिस्थितियों में घायलों को सीपीआर देकर जान बचाने की आपातकालीन चिकित्सा तकनीक भी परखी गई। उच्च न्यायालय सुरक्षा में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अजय परोचे की रूपरेखा और संचालन में हुई इस सफल ड्रिल का मुख्य उद्देश्य हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखना है। सड़क पर कार में कट क्या लगा जनाब का ईगो ऐसा हर्ट हुआ कि घर से पिस्टल लाकर सरेआम ट्रिगर दबा दिया! संजीवनी नगर थाना पुलिस ने चंदन कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले इस शातिर और फरार चल रहे आरोपी इंगेश रजक को एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दबोच लिया है। गोरखपुर सीएसपी नागोटिया ने बताया कि बीती 8 जून की रात कार में कट मारने की मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी विवाद हो गया था। इसी गुस्से में आरोपी इंगेश रजक ने इलाके में अपना रौब और खौफ जमाने के लिए दनादन हवाई फायरिंग कर दी जिससे पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस को छकाते हुए फरार चल रहा था। लेकिन एसपी संपत उपाध्याय के कड़े रुख के बाद संजीवनी नगर पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की लोकेशन लॉक कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई चमचमाती देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए हैं जबलपुर के ​द्वारकाहाट के अंतर्गत आने वाले रिवाइवल स्टेट में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहाँ स्थित शर्मा जी के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। ​सूचना पाकर पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पूरी टीम द्वारा मौका-मुआयना कर लिया गया है और मामले की अगली विवेचना शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी गहन अध्ययन कर रही है ताकि चोरों का सुराग लगाकर जल्द से जल्द उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।