Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jul-2026

दतिया सियासी बवाल! माई के दरबार में उफान और तूफान आया मध्य प्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी के बीच मचे सियासी बवाल पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि माई के दरबार में इस समय उफान और तूफान आया हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने सीनियर लीडर की उपेक्षा पर अब भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर रहे हैं ऐसा दृश्य मैंने आज तक कभी बीजेपी में नहीं देखा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा में अगर इसी गति से तूफान चल तो कांग्रेस का रास्ता सरल हो जाएगा।शनिवार को जबलपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है पर उनके लिए यह जरूर चिंता की बात है। युवा शक्ति बनेगी विकसित मध्यप्रदेश की पहचान: सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्हें नवाचार कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा रोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को नई संभावनाओं तकनीक नेतृत्व और करियर के अवसरों से जोड़ना है। कांग्रेस बोली-भाजपा ने आस्था के नाम पर जनता को ठगा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने शनिवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रभु राम की आस्था के साथ खिलवाड़ किया और धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता हासिल करने के लिए किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा जनता की आस्था का सम्मान करना नहीं बल्कि उसका राजनीतिक लाभ उठाना है। इंदौर के हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस में क्राइम ब्रांच की एंट्री इंदौर में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले की जांच अब और तेज होती जा रही है। दो दिन पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से हुई लंबी पूछताछ हुई थी। अब इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो गई है।पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में ड्रग्स नेटवर्क के तार गुजरात से जुड़े होने के संकेत मिले हैं जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में ड्रग्स की सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन का संबंध गुजरात से जुड़ा पाया गया है। एमपी की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास नेशनल कुश्ती में गोल्ड मध्य प्रदेश के उज्जैन की पहलवान प्रियांशी प्रजापत ने अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। हरियाणा के रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर मध्य प्रदेश को इस चैंपियनशिप का पहला गोल्ड दिलाया। 10 से 12 जुलाई तक चल रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा पंजाब दिल्ली महाराष्ट्र तेलंगाना राजस्थान कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के 70 से अधिक शीर्ष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इस शानदार सफलता के बाद प्रियांशी का चयन अब हंगरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। MP में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन तक हल्की बारिश का दौर रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक मौजूदा सिस्टम कमजोर हो रहा है। इसलिए 11 12 और 13 जुलाई को रिमझिम बारिश होगी। 14 जुलाई को जरूर कुछ जिलों में हेवी रेन होने का अनुमान है।