Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Jul-2026

जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में शनिवार को दमुआ-छिंदवाड़ा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और उसमें भरा कोयला सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रक जमकुंडा से कोयला लेकर सारनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान दमुआ-छिंदवाड़ा मार्ग पर बाइक सवार ओमकार यादव सुभाष यादव और जगन्नाथ यादव ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को दमुआ अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पांढुर्णा जिले के सिवनी गांव के पास शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागपुर से पांढुर्णा आ रही डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान चालक ने बस को सड़क के कच्चे किनारे उतारा जहां पहिया मिट्टी में धंस गया। इससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।चिकित्सकों के अनुसार हादसे में ज्ञानेश्वर राउत और गणेश धुर्वे के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है जबकि अनुसया नागवंशी के हाथ की हड्डी टूट गई है। अन्य कई यात्रियों के सिर हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा जिसे पुलिस ने बस हटवाकर बहाल कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। नगर निगम आयुक्त सीपी राय ने समय-सीमा समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम द्वारा निर्मित दुकानों के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित उपयंत्रियों को एक सप्ताह के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में प्रगति नहीं होने पर संबंधित उपयंत्री का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वर्षा ऋतु को देखते हुए जर्जर भवनों को तत्काल हटाने जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी मलेरिया-डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव तेज करने के निर्देश भी दिए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बैल बाजार में शुक्रवार देर रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान तलवार चलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और तलवार से हमला हुआ। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शनिवार को छिंदवाड़ा से श्रद्धालुओं का जत्था असम स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित यह योजना वरिष्ठ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) छिंदवाड़ा में आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर विक्रम अहाके एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विनीता नेती ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6-8 बालक वर्ग में बिशप हाउस 6-12 बालिका वर्ग में वर्ड्सवर्थ हाउस तथा 9-12 बालक वर्ग में गिब्सन हाउस विजेता रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना और प्रदर्शन की सराहना करते हुए अनुशासन व नियमित अभ्यास का संदेश दिया धूमधाम से मनाया गया सोनू मागो का जनमदिन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागों का जन्मदिन शनिवार को उनके निज निवास पर उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों जनप्रतिनिधियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 338 किमी पदयात्रा पूरी कर मैहर की ओर बढ़े सांसद सांसद बंटी विवेक साहू अपनी 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के 11वें दिन 338 किमी की यात्रा पूरी कर मैहर की ओर बढ़ गए हैं। रविवार को वे जुकेही से घुनवारा तक 31 किमी की पदयात्रा करेंगे। अब तक छिंदवाड़ा सिवनी जबलपुर और कटनी से गुजर चुकी यात्रा 13 जुलाई की शाम मैहर पहुंचेगी जबकि 14 जुलाई को सांसद मां शारदा धाम में दर्शन-पूजन कर प्रदेश तथा छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लोगों की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना करेंगे। कटनी में भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। आबकारी की बड़ी कार्रवाई 1200 किलो महुआ लाहन नष्ट कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में आबकारी विभाग ने शनिवार सुबह घाट परासिया जमुनिया और मेढ़कीताल में अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 35 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। इस मामले में 6 प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल रही। इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट-304 की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके रहीं। समारोह में नई अध्यक्ष मोनाली खंडेलवाल सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई ने नई टीम को कार्यभार सौंपते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना अतिथियों का सम्मान तथा नई सदस्य करिश्मा पाटोदी का सदस्यता ग्रहण भी हुआ। अंत में अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। एनएसएस छात्राओं ने किया वृक्षारोपण स्वच्छता का दिया संदेश पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेवक छात्राओं ने श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई एवं गाजर घास उन्मूलन का कार्य भी किया एनसीसी कैडेट्स ने लगाए 501 पौधे पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 24 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशानुसार शनिवार को वन परिक्षेत्र छिंदवाड़ा के काराबोह बीट स्थित मानेगांव में पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि की एनसीसी कैडेट्स ने 501 पौधों का रोपण किया। एनसीसी अधिकारी श्रीमती नीतू कालभोर के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने श्रमदान करते हुए पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता रैली भी निकाली।