जांच के दौरान भड़के जनपद सीईओ सरपंच-सचिव को लगाई फटकार; बयान का वीडियो वायरल शराबी शिक्षक पर गिरी गाज किया निलंबित EMS TV की खबर के बाद जागा विभाग तत्काल जारी हुए निलंबन आदेश सट्टा लिखते रंगेहाथों पकड़ा गया आरोपी नकदी और पर्चियां जब्त तकनीकी रूप से सक्षम कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी वॉश ऑन व्हील्स कार्यशाला में स्कूलों की स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था पर जोर चौरई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुंडा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तरुण कुमार राहंगडाले का सख्त रुख देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान पंचायत में मिली खामियों और शिकायतों पर उन्होंने सरपंच एवं सचिव को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उनके द्वारा कही गई तीखी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुंडा में विकास कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जनपद पंचायत की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने रिकॉर्ड और कार्यों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया।इसी दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान की गई उनकी टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परासिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला देवरीढाना में पदस्थ सहायक शिक्षक गणेश सिंह इनवाती के विद्यालय में शराब के नशे की हालत में पहुंचने और कक्षा में सोने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस गंभीर मामले को EMS TV ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद विभाग हरकत में आया और पूरे मामले की जांच कराई गई।संकुल प्राचार्य द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में शिक्षक के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि शिक्षक का यह आचरण न केवल शैक्षणिक अनुशासन के विपरीत था बल्कि इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हुआ और विद्यार्थियों पर गलत संदेश गया।जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षक के कृत्य को शिक्षकीय गरिमा एवं शासकीय सेवा आचरण नियमों के विरुद्ध मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चांद थाना क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सोनी मोहल्ला में दबिश देकर 48 वर्षीय श्रीराम सोनी पिता बलिराम सोनी को सट्टा पर्ची लिखते और रुपये लेते हुए पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1670 रुपये नकद और सट्टा सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है जिसकी तलाश की जा रही है भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने एक दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद जिला एवं मंडल अध्यक्षों की बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ. सोलंकी ने कहा कि बदलते समय के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से सक्षम होना आवश्यक है तभी संगठन बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनेगा। बैठक में संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित ‘वॉश ऑन व्हील्स’ एवं ‘वॉश ऑन व्हील्स प्लस’ कार्यशाला में जिले के शासकीय विद्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार ने अधिकारियों को शौचालयों की नियमित सफाई पानी की टंकियों के क्लोरीनेशन मरम्मत एवं स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में शिक्षा स्वास्थ्य जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वच्छता साथी मौजूद रहे। 10 दिन में 306 किमी की पदयात्रा पूरी कर कटनी पहुंचे सांसद बंटी साहू आज बढ़ेंगे मैहर की ओर सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा ने 10वें दिन 306 किमी का सफर तय कर कटनी जिले में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को छपरा से कटनी तक 32 किमी की पदयात्रा के दौरान विधायक संदीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। शनिवार को सांसद कटनी से जुकेही तक 32 किमी की पदयात्रा करेंगे दो और कॉलोनियां अवैध घोषित दो भू-स्वामियों पर FIR के निर्देश नगर निगम ने सिवनी प्राणमोती क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति विकसित की गई दो कॉलोनियों को अवैध घोषित कर कार्रवाई की है। मामले में सुमरवती पिता सुखलाल एवं सुमेरु पिता मनीराम द्वारा बिना डायवर्शन रेरा पंजीयन कॉलोनाइजर लाइसेंस और विकास अनुमति के भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलने और नोटिस के बावजूद जवाब नहीं देने पर निगम ने दोनों कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए सुमरवती पिता सुखलाल एवं सुमेरु पिता मनीराम के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग का शिकंजा 5 वाहन जब्त बस पर ₹10 हजार का जुर्माना परिवहन विभाग ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग पर स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 24 वाहनों की जांच में दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर 5 स्कूल वाहनों को जब्त कर अमरवाड़ा थाना परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं रूट परमिट नियमों का उल्लंघन कर संचालित एक यात्री बस पर मोटरयान अधिनियम के तहत ₹10 हजार का चालान किया गया। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 1000 किलो महुआ लाहन नष्ट 30 लीटर कच्ची शराब जब्त आबकारी विभाग ने शुक्रवार को उमरानाला क्षेत्र के तेलिया पाठर रंगारी तालाब और उमरिया दलेल में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तीन भट्टियां ध्वस्त करते हुए करीब 1000 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया तथा 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची शराब जब्त की। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत चार प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू आपदा प्रबंधन के दिए गए गुर जिला होमगार्ड परिसर में जिला होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के सात दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण के दूसरे बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यवहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण देना है साइबर अपराधों से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन आमजन को किया जागरूक बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला थाना छिंदवाड़ा एवं प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में यातायात चौक पर साइबर जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल ओटीपी साझा करने साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। मोही घाट ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश पांढुर्णा मोही घाट में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को एसडीएम श्रीमती अलका एक्का ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेतावनी बोर्ड रिफ्लेक्टर दिशा-सूचक संकेतक एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई कर मोही घाट में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।