Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
10-Jul-2026

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने संगठन विस्तार की नई रणनीति का खुलासा किया है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार प्रवास कर महिला जनप्रतिनिधियों स्वयं सहायता समूहों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद किया जा रहा है ताकि संगठन की पकड़ को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। ​अश्विनी परांजपे ने कहा कि जल्द ही वे महेश्वर स्थित माँ अहिल्याबाई होल्कर की तपोभूमि से महिला सशक्तिकरण के नए संकल्प की शुरुआत करेंगी। समान नागरिक संहिता (UCC) पर उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इसे लागू करने की प्रक्रिया में मिल रहे जनता के सुझाव स्वागत योग्य हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रदेश की महिलाओं के लिए एक सशक्त आधार बताया।