Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Jul-2026

शेयर बाजार में शानदार तेजी सेंसेक्स 77 हजार के पार शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 77 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी करीब 150 अंक चढ़कर 24 हजार 50 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है। मजबूत निवेशक भरोसे और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है। : स्मार्टफोन और लैपटॉप हो सकते हैं सस्ते केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लीथियम-आयन सेल डिस्प्ले असेंबली और इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। यह छूट मार्च 2029 तक लागू रहेगी। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। माना जा रहा है कि इससे आने वाले समय में स्मार्टफोन लैपटॉप स्मार्ट टीवी और वियरेबल डिवाइसेज की कीमतों में कमी आ सकती है। : महंगी हुई रसोई जून में वेज थाली 5% महंगी महंगाई का असर आम लोगों की थाली पर भी साफ दिखाई दे रहा है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार जून महीने में वेज थाली की औसत कीमत 5 प्रतिशत बढ़कर 28.4 रुपये हो गई है। टमाटर प्याज खाद्य तेल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी इसकी प्रमुख वजह रही। वहीं चिकन की सप्लाई घटने से नॉन-वेज थाली भी 6 प्रतिशत महंगी हो गई है। रिपोर्ट में मौसम की मार के कारण आने वाले दिनों में दालों की कीमत बढ़ने की भी आशंका जताई गई है। सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1733 रुपये घटकर 1 लाख 42 हजार रुपये पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 5650 रुपये गिरकर 2 लाख 22 हजार रुपये रह गई है। हालांकि सोना अब भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 34 हजार रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। : गुरुग्राम की बिजली सप्लाई में अडानी की एंट्री की तैयारी हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली वितरण व्यवस्था में निजी क्षेत्र की बड़ी एंट्री का रास्ता खुलता दिखाई दे रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुग्राम में बिजली सप्लाई के लिए लाइसेंस हासिल करने की औपचारिक याचिका हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग में दाखिल की है। वहीं एक अन्य कंपनी ने गुरुग्राम और नूंह में करीब 4716 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।