Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jul-2026

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आमजन में कई भ्रम व संशय नज़र आ रहे हैं। वही उत्तराखंड ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने किया प्रकिर्या को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया नई नहीं है आजादी के बाद 1952 के पहले चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का गहन परीक्षण हुआ था। इसके बाद 1957 1962 में भी SIR हुआ। उत्तराखंड में पिछला SIR 2003 में हुआ था और अब 2026 में हो रहा है। बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पंचायत विधानसभा व लोकसभा की मतदाता सूची देखी है और जाना है कि गांवों में 15-20 साल से न रहने वाले अन्य जगह वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा चुके मृत स्थानांतरित या रोजगार के लिए बाहर गए लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। वही बीएलओ ने घर-घर जाकर और फोन पर संपर्क कर मतदाताओं की मंशा जानी हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखे जाएंगे। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेकों की ओर से जानकारी दी गई की 8 से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर और 13 से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक जाना होगा। कांवड़ मेले से पहले कंपनी की ओर से अर्धवार्षिक मेंटेनेंस किया जा रहा है। इस दौरान रोपवे और पुलों की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था ब्रिडकुल की ओर से नामित अधिकारी भी रोपवे का निरीक्षण करेंगे। उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होते ही देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और मानसून के दौरान जनजीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इसको लेकर जानकारी दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान सड़कों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनजर प्रशासन की कई बार बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें सड़क खोलने और आवागमन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई हैं जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत कार्य किया जा सके।शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नालों की सफाई के काम को भी तेजी से पूरा किया गया है। जिलाधिकारी के अनुसार कुल 169 नालों में से अधिकांश की सफाई हो चुकी है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर से चढ़ावा चोरी गौ हत्या और माता पिता की हत्या जैसा पाप है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही जांच समिति भी अपना काम कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बड़ी पहल की जा रही है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में सेवा पखवाड़े के तहत ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ​शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं डॉ. शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री ने भी शिरकत की थी जहाँ 20 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। इसी क्रम में 6 जुलाई को चकराता ब्लॉक में भी शिविर का सफल आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न ब्लॉकों में 13 और ऐसे शिविर आयोजित करने की योजना है जिसमें अन्य विभागों का सहयोग भी लिया जाएगा।