Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Jul-2026

नरोत्तम मिश्रा और शोभा भारती के नाम लगभग तय औपचारिक ऐलान अभी बाकी| EMS TV #Datia #DatiaByElection #MPPolitics #MadhyaPradesh #NarottamMishra #ShobhaBharti #Congress #BJP #ByElection #PoliticalNews #MPNews #BreakingNews #EMSTV दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। सियासी सूत्रों की मानें तो भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रमुख चेहरों को लगभग फाइनल कर लिया है। भाजपा की ओर से एक बार फिर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम तय माना जा रहा है जबकि कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती पर दांव लगाने की तैयारी में है। ​हालांकि दोनों ही पार्टियों की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होना शेष है लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता और संगठन इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा जहां अपनी खोई हुई सीट को वापस पाने की कवायद में जुटे हैं वहीं कांग्रेस सहानुभूति और राजेंद्र भारती के जनाधार को भुनाने की कोशिश में है। इन दो दिग्गजों के आमने-सामने होने की संभावना ने मुकाबले को बेहद कड़ा और रोमांचक बना दिया है।