Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Jul-2026

फ्री फायर गेम में फंसा छात्र 7 दिन से लापता ग्वालियर में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत का शिकार 15 वर्षीय छात्र बीते 7 दिन से लापता है। परिजन के मुताबिक बेटा अंतरराष्ट्रीय अपराधियों और साइबर ठगों के चंगुल में फंसा है। वह आखिरी बार केरल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में चढ़ता दिखाई दिया था। ग्वालियर की थाटीपुर थाना पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। वहीं परिवारवाले भी अपने स्तर पर उसे ढूंढ रहे हैं। मेहरा कॉलोनी निवासी जनवेद सिंह दोहरे ने कहा- मेरा बेटा प्रिंस 30 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। उसका रंग सांवला कद करीब 5 फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। एमपी सरकार की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने छोड़ी आहूति नर्मदापुरम में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी नीति के विरोध में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में पीपल चौक पर किसानों ने मध्य प्रदेश शासन और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। सड़क पर यज्ञ कुंड बनाकर आहुतियां दी गईं। किसानों ने 100 प्रतिशत मूंग खरीदी यूरिया और डीएपी की उपलब्धता तथा कृषि मंत्री को सद्बुद्धि देने की कामना की। भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू हुआ है। राज्य सरकार ने फिर लिया 3600 करोड़ रुपए का कर्ज मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3600 करोड़ रुपए का नया कर्ज उठाया है। यह राशि दो अलग-अलग किश्तों में 18 वर्ष और 30 वर्ष की अवधि के लिए जुटाई गई है। इस नई उधारी के बाद चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 17400 करोड़ रुपए हो गया है जबकि प्रदेश पर कुल देनदारी बढ़कर करीब 5.6114 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। 10 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार रीवा पुलिस ने मंगलवार को 3.087 किलोग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोनवर्षा निवासी मंडप सिंह (23) और ज्ञानभूषण शर्मा (27) मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर बिक्री के लिए जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना गढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। ग्राम मोगरा रेहटी तहसील की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला वक्ता बाई आज विहल चेयर पर बैठकर जनसुनावाई पहुची ओर अतिरिक्त कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाई कहा कि मेरे पति की मृत्यु के बाद मेने अपनी 15 एकड़ जमीन को अपने तीनो बेटो में बाट दी जमीन के बंटवारे के समय तीनो बेटो ने मुझे 10 - 10 हजार रुपए भरण पोषण के लिए देने की बात कही थी कुछ महीनों तक तो बेटो ने मेरी देखभाल की बाद में मुझे लावारिस छोड़ दिया अतिरिक्त कैकेक्टर को दिए आवेदन में बुजुर्ग महिला अब अपनी जमीन वापस चाहती है अतिरिक्त कलेक्टर ने महिला की परेशानी भांपते हुवे sdm को कार्यवाही के आदेश दिए भोपाल समेत 29 जिलों में तेज बारिश तापमान गिरा मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 9 घंटे के भीतर 29 जिलों में तेज बारिश हुई। खजुराहो में नेशनल हाईवे पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा।इंदौर में एक मैरिज गार्डन जलमग्न हो गया जहां दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप से हॉल तक पहुंचाया। वहीं बड़वानी के सेंधवा स्थित सीएम राइज स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 9 की दो छात्राएं घायल हो गईं।